🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

BCCI के पूर्व अध्यक्ष आईएस बिन्द्रा का हुआ निधन

I S बिन्द्रा वर्ष 1993 से 1996 तक BCCI के अध्यक्ष पद पर थे।

By Moumita Bhattacharya

Jan 25, 2026 23:43 IST

BCCI के पूर्व अध्यक्ष इंदरजीत सिंह बिन्द्रा जो I S बिन्द्रा के नाम से मशहूर थे, का निधन हो गया। 25 जनवरी (रविवार) को नई दिल्ली में उन्होंने आखिरी सांस ली। ICC के अध्यक्ष जय शाह ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उनके निधन की पुष्टि की।

I S बिन्द्रा वर्ष 1993 से 1996 तक BCCI के अध्यक्ष पद पर थे। वह BCCI का अध्यक्ष बनने से पहले पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। साल 1978 से 2014 तक उन्होंने पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन यानी PCA के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली जो अपने आप में एक रिकॉर्ड ही है।


पंजाब और भारतीय क्रिकेट में उनके योगदानों की वजह से साल 2015 में पंजाब के मोहाली में PCA स्टेडियम का नाम बदलकर I S बिन्द्रा स्टेडियम कर दिया गया था।

Next Article
हैरी ब्रूक के तूफानी शतक से टूटा पाकिस्तान का सपना, दो विकेट से हारकर विश्व कप से बाहर

Articles you may like: