🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

दिल्ली में सांसद हिरासत में, अभिषेक बनर्जी का बड़ा हमला – यही है भाजपा का न्यू इंडिया

तृणमूल सांसद व राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर लिखा - दुष्कर्मियों को जमानत दीजिए और प्रदर्शनकारियों को जेल में भर दो।

By Kaushik Bhattacharya, Posted By : Moumita Bhattacharya

Jan 09, 2026 18:41 IST

I-PAC के ऑफिस में ED की छापेमारी के विरोध में दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के ऑफिस के सामने धरना देने पहुंचे तृणमूल के सांसदों को लगभग खींचते हुए और टांगकर दिल्ली पुलिस वहां से हटा कर ले गयी। इस घटना की तीव्र नींदा करते हुए तृणमूल सांसद व राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर लिखा, "दुष्कर्मियों को जमानत दीजिए और प्रदर्शनकारियों को जेल में भर दो - यहीं है भाजपा का न्यू इंडिया।"

तृणमूल के आधिकारिक हैंडल से सांसदों को गृह मंत्रालय के सामने से हटाकर ले जाने की फोटो पोस्ट की गयी थी। इसे ही अपने X हैंडल से रिपोस्ट कर अभिषेक बनर्जी ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा, "लोकतंत्र को सजा दी जा रही है। अपराधियों को पुरस्कृत किया जा रहा है। संस्थानों को हथियार की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है। चुनाव में धांधली हो रही है।"

तृणमूल कांग्रेस का आरोप है कि गुजरात में दंगा, हत्यारों और दुष्कर्मियों को अदालत ने छोड़ दिया था। पिछले 2 सालों में दुष्कर्म और अपहरण के आरोपी राम रहिम कई बार पेरोल पर बाहर आ चुके हैं।

नाम लिए बगैर अभिषेक बनर्जी ने अपने X हैंडल पर लिखा कि प्रदर्शनकारियों को जेल में भरो और दुष्कर्मियों को जमानत दो- यहीं भाजपा का न्यू इंडिया है। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा के खिलाफ एक जुट होकर लड़ने का संदेश भी दिया। अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'अगर देश के बाकी हिस्सों को आत्मसमर्पण करने के लिए बाध्य किया गया तो बंगाल विरोध करेगा। हम आपके खिलाफ अपनी पूरी ताकत के साथ लड़ाई लड़ेंगे। जितनी शक्ति भी लगा लें, हम आपको हराकर ही रहेंगे।'

गौरतलब है कि I-PAC के ऑफिस और इसके प्रमुख प्रतीक जैन के घर ED की छापेमारी के खिलाफ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शुक्रवार को सड़क पर उतरकर विरोध-प्रदर्शन कर रही हैं। जादवपुर 8बी बसस्टैंड से हाजरा मोड़ तक उन्होंने रैली की। इस रैली में तृणमूल के कई नेता भी शामिल हुए। इसके अलावा शाम 4 बजे से राज्य के प्रत्येक वार्ड में विरोध-जुलूस निकालने का निर्देश भी तृणमूल सुप्रीमो ने दिया है।

Prev Article
नड्डा ने CNCI के नए कैंसर अस्पताल का दौरा किया, स्वास्थ्य शिक्षा और उन्नत देखभाल पर जोर
Next Article
ओडिशा और दिल्ली के बाद अब बंगाल में भी होगा आयुष्मान भारत: नड्डा

Articles you may like: