🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

अब कोलकाता एयरपोर्ट से सीधे शहीद खुदीराम मेट्रो तक मिलेगी मेट्रो सेवा, कब से?

अब जय हिंद एयरपोर्ट से शहीद खुदीराम के बीच मेट्रो सेवाएं उपलब्ध होंगी। यह मेट्रो नोआपाड़ा होकर चलेगी।

By Moumita Bhattacharya

Dec 13, 2025 19:52 IST

शनिवार को कोलकाता मेट्रो के अधिकारियों ने मेट्रो यात्रियों के लिए अच्छी खबर सुनाई है। अब जय हिंद एयरपोर्ट (कोलकाता एयरपोर्ट) से शहीद खुदीराम के बीच मेट्रो सेवाएं उपलब्ध होंगी। यह मेट्रो नोआपाड़ा होकर चलेगी। मिली जानकारी के अनुसार जल्द ही इस मेट्रो सेवा का ट्रायल शुरू कर दिया जाएगा। लेकिन कब से?

मेट्रो सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुबह और शाम को कोलकाता एयरपोर्ट रूट पर यात्रियों को यह विशेष सेवा मिलने वाली है। वर्तमान में जय हिंद एयरपोर्ट से खुदीराम तक दो मेट्रो चलेंगी। बताया जाता है कि एक मेट्रो सुबह 9:36 बजे जय हिंद एयरपोर्ट से शहीद खुदीराम के लिए रवाना होगी। दूसरी मेट्रो रात 9:00 बजे जय हिंद एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन से रवाना होगी। मेट्रो सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस सेवा का 15 दिसंबर से ट्रायल शुरू किया जाएगा।

इन दोनों मेट्रो से सीधे शहीद खुदीराम से कोलकाता एयरपोर्ट (जय हिंद एयरपोर्ट) तक जा सकते हैं। यानी कोई भी यात्री एयरपोर्ट से मेट्रो में सवार होकर एस्प्लेनेड, कालीघाट, महानायक उत्तम कुमार, शहीद खुदीराम के आस-पास के इलाकों तक एक ही मेट्रो में जा सकते हैं। अब यात्रियों को नोआपाड़ा में मेट्रो नहीं बदलनी पड़ेगी।

इसका फायदा ऑफिस में काम करने वाले लोगों से लेकर छात्र या पर्यटक तक सभी को इसका फायदा मिलेगा। खासकर त्योहारों के सीजन में पर्यटकों को बहुत ज्यादा होने वाला है। बहुत से लोग उपनगरीय इलाकों से कोलकाता आते हैं। उन्हें भी इस खास सेवा से बहुत फायदा मिलने वाला है।

Prev Article
संविधान को फाड़कर पानी में बहा दो - JU के प्रोफेसर पर लगा आरोप
Next Article
कट सकते हैं 58 लाख वोटरों के नाम, बंगाल में वोटर लिस्ट का मसौदा कल होगा जारी

Articles you may like: