स्वतंत्रता उपहार में नहीं मिलती नहीं बल्कि हासिल करनी पड़ती है। यह कहना है तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) का जिन्होंने अपने आधिकारिक X हैंडल पर एक पोस्ट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि अर्पित की है।
आज 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस का 129वां जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। इस मौके पर नेताजी के कोलकाता स्थित घर 'नेताजी भवन' में विशेष कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया है।
अभिषेक बनर्जी ने लिखा है कि नेताजी ने सोते-जागते बस ब्रिटिशमुक्त भारत की ही कल्पना की थी। उन्होंने लिखा है, 'नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जन्मदिवसपर भारत के प्रमुख संतान को श्रद्धा व नमन। एक निर्भीक देशप्रेमी, जिनका जीवन स्वाधीनता, मर्यादा और राष्ट्रीय आत्मसम्मान को समर्पित था।' स्वतंत्रता हासिल करनी पड़ती है यह नेताजी ने ही सिखाया है।
On the birth anniversary of Netaji Subhas Chandra Bose, I bow in reverence to one of India’s greatest sons, a fearless patriot whose life was an unbroken pledge to freedom, dignity and national self-respect.
— Abhishek Banerjee (@abhishekaitc) January 23, 2026
Netaji's call to action awakened a nation from hesitation to courage,…
नेताजी के आह्वान ने एक राष्ट्र को हिचकिचाहट से साहस की ओर, समर्पण से आत्म-विश्वास की ओर जगाया था। उनके असाधारण जीवन के हर अध्याय में उन्होंने हमें याद दिलाया कि स्वतंत्रता उपहार में नहीं मिलती बल्कि यह बलिदान, अनुशासन और न्याय के प्रति अटूट प्रतिबद्धता से हासिल की जाती है।
अभिषेक बनर्जी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के सिखाए रास्ते पर चलने की कसम खाते हुए लिखा, 'आज उनको याद करते हुए शपथ लेता हूं कि जिन मूल्यों के लिए उन्होंने आजीवन लड़ाई की, उसकी रक्षा करुंगा। लोगों की निःस्वार्थ सेवा करुंगा। उनके आदर्श आज भी हमें रास्ता दिखाते हैं। शक्तिशाली, आत्मनिर्भर और मर्यादापूर्ण भारत का निर्माण ही हम सबकी जिम्मेदारी है।'