हाल ही में भारतीय सेना अपनी नई लाइट कॉम्बेट बटालियन 'भैरव' की अनदेखी तस्वीरों को सामने लायी है। सोशल मीडिया पर लगभग साढ़े 3 मिनट की इस वीडियो को सेना के आधिकारिक हैंडल से साझा किया गया है। इस वीडियो के जरिए सिर्फ बटालियन की ताकत या उसकी अनदेखी तस्वीरें ही नहीं बल्कि एक संदेश भी दिया गया है।
इस वीडियो को भारतीय सेना की ओर से आधिकारिक X हैंडल व इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर भी शेयर किया गया है। वीडियो के बैकग्राउंड में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की दमदार आवाज गूंज रही है। वह हिंदी में एक कविता पढ़कर 'भैरव' की ताकत को बयां कर रहे हैं।
बता दें, भैरव महादेव के एक उग्र रूप का नाम है। महाशिवरात्रि के मौके पर इस वीडियो को जारी कर सेना ने प्रतीकात्मक रूप से अपनी नई बटालियन की पहचान स्थापित करने की कोशिश की है।
जंगल में घात लगाने से लेकर रणनीति बनाने तक
इस वीडियो का टैगलाइन 'भैरव - नाम नहीं, पहचान। भैरव - नाम नहीं, परिणाम।' रखा गया है। वीडियो में दिखाया गया है कि भारतीय सेना की नयी बटालियन 'भैरव' जंगलों में घात लगाकर हमला करने से लेकर रणनीति बनाने, पानी में आगे बढ़ने और हवा में तैरकर सटीक प्रहार करने में कितनी सक्षम है। इसके साथ ही वीडियो में दिखाया गया है कि विभिन्न ऑपरेशन के दौरान 'भैरव' कमांडो किस तरह से काम करते हैं।
#ShadowsAndSteel#Bhairav
— ADG PI - INDIAN ARMY (@adgpi) February 15, 2026
भैरव - नाम नहीं, पहचान
भैरव - नाम नहीं, परिणाम
With profound gratitude to Shri Amitabh Bachchan for lending his iconic voice for the film.@SrBachchan pic.twitter.com/bKCApx2kZH
सेना के वीडियो की खासियत
- भारतीय सेना की इस वीडियो में बटालियन के पास मौजूद अत्याधुनिक हथियारों की झलक देखने को मिलती है। NBT की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार इस वीडियो में एके-203 असॉल्ट राइफल्स, नेगेव लाइट मशीन गन, रॉकेट लॉन्चर, नाइट विजन डिवाइस, ड्रोन आदि संसाधनों को दिखाया गया है।
- पिछले साल अक्तूबर में भारतीय सेना ने सोशल मीडिया पर 'शैडो एंड स्टील' नामक एक सीरीज को शुरू किया था जिसमें हर रविवार को सेना अपने किसी न किसी हथियार या यूनिट को अलग अंदाज में पेश करती है। इसी सीरीज के तहत 'भैरव' बटालियन को दिखाया गया है।
- बताया जाता है कि यह वीडियो सिर्फ जानकारी देने का कोई तरीका नहीं बल्कि सोची-समझी विजुअल स्टोरी टेलिंग है।