🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

कल बुलायी गयी सरकारी बैंकों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, प्रभावित होंगे कौन-कौन से काम?

मंगलवार को देश के विभिन्न राष्ट्रीयकृत बैंक की अधिकांश शाखाएं बंद रहने की आशंका जतायी जा रही है।

By Anshuman Goswami, Moumita Bhattacharya

Jan 26, 2026 17:32 IST

कल यानी 27 जनवरी को देश भर में बैंक हड़ताल बुलायी गयी है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन (UFBU) समेत कई संगठनों ने यह हड़ताल बुलायी है। सप्ताह में 5 दिन काम करने की मांग पर हड़ताल बुलायी गयी है। इस वजह से मंगलवार को देश के विभिन्न राष्ट्रीयकृत बैंक की अधिकांश शाखाएं बंद रहने की आशंका जतायी जा रही है। हालांकि संभावना है कि इस हड़ताल का असर देश की निजी बैंकिंग सेक्टर पर नहीं पड़ेगा।

देश के विभिन्न राज्यों में पिछले 3 दिनों से बैंक बंद है। मंगलवार को भी अगर हड़ताल की वजह से बैंक बंद रहता है तो लगातार 4 दिनों से बैंक की शाखाओं में कोई काम नहीं होगा। बात अगर पश्चिम बंगाल की करें तो इस सप्ताह लगातार 5 दिनों तक बैंक बंद रहेंगे। 23 जनवरी को वसंत पंचमी के मौके पर भी पश्चिम बंगाल में बैंक की शाखाओं में छुट्टी दी गयी थी।

इसके अलावा महीने का चौथा शनिवार होने के कारण 24 जनवरी, रविवार होने की वजह से 25 जनवरी को और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर बैंक की शाखा को बंद रखा गया था।

अगर देश के अलग-अलग राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्मचारी इस हड़ताल में शामिल होने वाले हैं। इसलिए बैंक की शाखा में कोई सेवा उपलब्ध नहीं होगी। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, यूको बैंक जैसे कई निजी बैंकों में रोज का काम भी रुका रहेगा। वहीं HDFC, ICICI, एक्सिस, कोटक महिंद्रा जैसे निजी बैंक इस हड़ताल में शामिल नहीं होंगे। इसलिए इन बैंकों में रोज के काम पर हड़ताल का कोई असर नहीं पड़ेगा।

अगर मंगलवार को बैंक बंद रहेंगे तो नगद जमा करने, चेक क्लियरेंस, लोन अप्रूवल जैसे काम नहीं होंगे। अकाउंट से जुड़े पेपरवर्क भी नहीं होंगे। हालांकि अलग-अलग बैंकों के उपभोक्ता ATM से रुपए निकाल सकेंगे। वे UPI ट्रांज़ैक्शन कर सकेंगे। इसके अलावा इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग का इस्तेमाल कर भी ट्रांजैक्शन किया जा सकता है।

Next Article
Tata Sons में नेतृत्व पर विराम: एन चंद्रशेखरन के तीसरे कार्यकाल पर फैसला टला

Articles you may like: