बीती रात (11 अक्टूबर) को गुजरात के अहमदाबाद (Ahmedabad) में 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड शो (Filmfare Awards 2025) का आयोजन किया गया। इस अवॉर्ड शो को शाहरुख खान ने अपने दोस्त करन जौहर के साथ होस्ट किया। इस अवॉर्ड शो में बॉलीवुड सितारों के साथ-साथ भोजपुरी एक्टर्स भी छाए रहे। इस साल फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में किरण राव की फिल्म 'लापता लेडीज' का जलवा ही सबसे ज्यादा देखने को मिला। फिल्म को न सिर्फ सबसे ज्यादा नॉमिनेशन मिले बल्कि इस फिल्म ने ही अलग-अलग श्रेणियों में सबसे ज्यादा अवॉर्ड भी बटोरे।
70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड 2025 में दिग्गज एक्ट्रेस जीनत अमान और दिवंगत निर्देशक श्याम बेनेगल (मरणोपरंत) को लाइफ टाइम अचिवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही दिवंगत एक्ट्रेस नूतन और दिवंगत फिल्ममेकर बिमल राय को भी श्रद्धांजलि दी गयी। इस अवॉर्ड शो के दौरान ट्रैजेडी किंग दिलीप कुमार की बेजोड़ विरासत को याद किया गया और उसका जश्न मनाया गया।
आइए देख लेते हैं विनर्स की पूरी लिस्ट -
बेस्ट एक्टर : अभिषेक बच्चन (आई वांट टू टॉक), कार्तिक आर्यन (चंदू चैम्पियन)
बेस्ट एक्ट्रेस : आलिया भट्ट (जिगरा)
बेस्ट फिल्म : लापता लेडीज
बेस्ट डायरेक्टर : किरण राव (लापता लेडीज)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस : छाया कदम (लापता लेडीज)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर : रवि किशन (लापता लेडीज)
बेस्ट म्यूजिक एल्बम : राम संपत (लापता लेडीज)
बेस्ट फीमेल डेब्लू : नितांशी गोयल (लापता लेडीज)
बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर : अरिजीत सिंह (ओ सजनी रे...लापता लेडीज)
बेस्ट लिरिक्सिस्ट : प्रशांत पांडे (ओ सजनी रे...लापता लेडीज)
बेस्ट एक्ट्रेस (क्रिटिक्स) : प्रतिभा रांटा (लापता लेडीज)
बेस्ट डायलॉग : स्नेहा देसाई (लापता लेडीज)
बेस्ट एक्टर (क्रिटिक्स) : राजकुमार राव (श्रीकांत)
बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर : कुणाल खेमू (मडगांव एक्सप्रेस), आदित्य सुहास जंभाले (आर्टिकल 370)
बेस्ट मेल डेब्यू : लक्ष्य लालवानी(किल)
बेस्ट फिमेल प्लेबैक सिंगर : मधुबंती बागची (आज की रात - स्त्री 2)
बेस्ट फिल्म (क्रिटिक्स) : शूजित सरकार (आई वांट टू टॉक)