वंदे भारत स्लीपर ट्रेन जल्द होगी शुरू, कब और क्या होगी संभावित रूट?

वंदे भारत एक्सप्रेस (चेयरकार) की तरह ही स्लीपर ट्रेन को भी 160 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ सकेंगी। वर्तमान वित्तीय वर्ष के अंत तक कई रूट्स पर वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

By Moumita Bhattacharya

Sep 22, 2025 12:07 IST

ट्रेन से लंबी दूरी का सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी। जल्द ही भारतीय रेलवे वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों (Vande Bharat Sleeper Train) को शुरू करने की तैयारी कर रही है। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार वंदे भारत स्लीपर ट्रेन राजधानी एक्सप्रेस जैसी सुविधाओं और लग्जरी से लैस होने वाली है। वंदे भारत एक्सप्रेस (चेयरकार) की तरह ही स्लीपर ट्रेन को भी 160 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ सकेंगी लेकिन उस रूट पर वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों को मिलने वाली अनुमति पर निर्भर करेगा।

हालांकि दावा किया जा रहा है कि थोड़ा कम-अधिक करने के बावजूद वंदे भारत स्लीपर ट्रेन दो शहरों के बीच की दूरी को काफी कम समय में तय करने में सक्षम होगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारतीय रेलवे ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों की डिजाइन का काम पूरा करने के साथ ही 10 ट्रेनों का सेट भी तैयार कर लिया है।

संभावना जतायी जा रही है कि वर्तमान वित्तीय वर्ष के अंत तक कई रूट्स पर वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के 50 रेक का निर्माण चेन्नई के इंटिग्रल कोच फैक्ट्री में किया जा रहा है। इसके साथ ही 200 और वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के लिए रेक का निर्माण करने का ऑर्डर भी दिया जा चुका है।

संभावना जतायी जा रही है कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों की शुरुआत राजधानी दिल्ली से होने वाली है। यानी देश में सबसे पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को दूसरे शहरों से जोड़ेगी। हालांकि दिल्ली से किस शहर के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का संचालन किया जाएगा, इस बाबत अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

उम्मीद की जा रही है कि दिल्ली से अहमदाबाद, भोपाल अथवा पटना होकर वाराणसी तक इस ट्रेन का संचालन किया जाएगा। भारतीय रेलवे के अधिकारियों के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि करीब 1000 किमी की दूरी में इन ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।

Prev Article
मणिपुर में जातीय संघर्ष प्रभावित परिवारों से मिले मोदी, 7,300 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का किया शिलान्यास
Next Article
Red Fort Blast: हरियाणा की अल-फलाह यूनिवर्सिटी के दो डॉक्टर समेत तीन हिरासत में, विश्वविद्यालय पर दो FIR दर्ज

Articles you may like: