🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

कोहरा छंटने और धूप खिलने से कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल को कड़ाके की ठंड से मिली थोड़ी राहत

गुरुवार को कोलकाता में दिन के समय अधिकतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गयी है।

By Moumita Bhattacharya

Jan 08, 2026 10:44 IST

कोहरा छंटा, आसमान में बादलों ने अपना डेरा बदला और सुबह से ही खिली धूप ने कोलकाता के अधिकतम तापमान को बढ़ा दिया। हालांकि अभी भी न्यूनतम तापमान के कम रहने की वजह से ठंड के प्रभाव कम नहीं हुआ है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को कोलकाता में दिन का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस था जो बुधवार को 22 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

करीब 1 सप्ताह बाद कोहरे की मोटी परत से बाहर निकलकर सुबह से कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के जिलों में धूप खिली थी। लेकिन मंगलवार को सूरज ढलने के साथ ही रात को ठंड में कोई कमी नहीं हुई।

अलीपुर मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात को कोलकाता में आखिरी बार तापमान में गिरावट दर्ज हुई जब पारा 10.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

सोमवार को कोलकाता में रात के समय का तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। गौरतलब है कि पुणे इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ ट्रॉपिकल मेटियोरोलॉजिकल (IITM) का दावा है कि लगातार 2 दिनों तक कोलकाता में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का कोई रिकॉर्ड नहीं है।

कैसा है आज का मौसम?

मौसम विभाग के हवाले से बताया जाता है कि गुरुवार को कोलकाता में दिन के समय अधिकतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गयी है। पिछले 2 दिनों से कोलकाता में दिन के समय अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ था। वहीं बुधवार को तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार को भी दिन का अधिकतम तापमान इसके आसपास ही बने रहने की ही संभावना जतायी जा रही है। वहीं रात के समय ठंड बनी रहने की संभावना मौसम विभाग ने जतायी है।

बताया जाता है कि बीरभूम, पूर्व बर्धमान आदि जिलों में फिलहाल अगले 2 दिनों तक शीतलहर का प्रभाव जारी रहेगा। हालांकि रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना जतायी गयी है जिसकी वजह से कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के लोगों को कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है।

उत्तर बंगाल में कैसा रहेगा मौसम?

बताया जाता है कि बंगाल की खाड़ी में बन रहा निम्न दबाव का क्षेत्र अगले सप्ताह मौसम को प्रभावित कर सकता है। दक्षिण बंगाल में सबसे अधिक ठंडी जगह श्रीनिकेतन रही जहां का तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं दार्जिलिंग का तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जिसके साथ ही बर्फबारी होने की संभावना भी जतायी गयी है।

बताया जाता है कि उत्तर बंगाल के कई जिलों में भी अभी कोहरे के साथ शीतलहर का प्रभाव बना रहेगा। उत्तर बंगाल के ऊपरी पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना भी जतायी गयी है। साथ ही मौसम विभाग ने अभी दार्जिलिंग और उत्तर बंगाल के दूसरे जिलों में भी कोहरे बने रहने की सतर्कता जारी की है जिसकी वजह से दृश्यता घट सकती है।

Prev Article
न्यू टाउन की बहुमंजिला इमारत में लगी भयावह आग, दमकल की कई इंजन मौके पर मौजूद
Next Article
ED के सामने कैसे ममता बनर्जी फाइल्स लेकर निकलीं? क्या बताया अधिकारियों ने? जानिए यहां

Articles you may like: