🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

I-PAC प्रमुख के घर-ऑफिस में ED की छापेमारी मामले में शेक्सपीयर सरणी थाना में FIR दर्ज!

पुलिस सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि अभी तक दो FIR दायर किया गया है।

By Moumita Bhattacharya

Jan 08, 2026 20:02 IST

I-PAC के प्रमुख प्रतीक जैन के घर और ऑफिस पर केंद्रीय जांच एजेंसी ED की छापेमारी के खिलाफ अब शेक्सपीयर सरणी थाना में शिकायत दर्ज करवायी गयी है। मिली जानकारी के अनुसार ED के खिलाफ पुलिस में FIR दर्ज करवायी गयी है। यह FIR अज्ञात ED और सीआरपीएफ अधिकारियों के खिलाफ दायर की गयी है।

ABP बांग्ला की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार काफी देर पहले ही FIR दर्ज करवाने की प्रक्रिया तो शुरू हो गयी थी लेकिन समाचार लिखे जाने तक इस बाबत लाल बाजार से आधिकारिक तौर पर कोई बयान जारी नहीं किया गया है। मीडिया रिपोर्ट में पुलिस सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि अभी तक दो FIR दायर किया गया है। इनमें से एक FIR में शिकायतकर्ता खुद पुलिस अधिकारी ही हैं। यह सुओमोटो FIR है।

इस FIR में पुलिस अधिकारियों का आरोप है कि शेक्सपियर सरणी थाना को बिना बताए ED के अधिकारियों ने यह तलाशी अभियान शुरू किया। साथ ही आरोप लगाया गया है कि जिस घर में ED ने छापेमारी की, वहां अवैध तरीके से प्रवेश किया गया था।

पुलिस द्वारा दायर FIR में आरोप लगाया गया है कि जो पुलिस कर्मी उस समय ड्यूटी पर तैनात थे, वे 7 बजे के बाद उस घर में पहुंचे थे। आरोप है कि जब पुलिसकर्मी वहां पहुंचे तब अज्ञात सीआरपीएफ के अधिकारियों ने उनपर हाथ उठाया। उन्हें उनका काम करने से रोका गया जिसके बारे में दावा किया जा रहा है कि यह एक गैरजमानती अपराध है।

इसके अलावा अज्ञात ED अधिकारियों के खिलाफ भी एक FIR दर्ज करवायी गयी। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इसके अलावा जैन परिवार की ओर से भी एक FIR दर्ज करवायी गयी है जहां जबरदस्ती रोक कर रखने, अवैध घुसपैठ करने का आरोप लगाया गया है।

Prev Article
कोलकाता के भुटिया मार्केट में लगी भयावह आग, जलकर खाक हुई ऊनी कपड़ों की दुकानें
Next Article
ED के सामने कैसे ममता बनर्जी फाइल्स लेकर निकलीं? क्या बताया अधिकारियों ने? जानिए यहां

Articles you may like: