मशहूर गायक जूबिन गर्ग (Zubeen Garg net worth), जिनकी हाल ही में सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान मौत हो गयी। वह अपने पीछे न सिर्फ संगीत की अपनी विरासत छोड़ गये बल्कि अच्छी खासी संपत्ति भी। जूबिन गर्ग की गिनती सिर्फ एक असमिया गायक ही नहीं बल्कि लेखक, कंपोजर और बॉलीवुड समेत कई फिल्मों में बतौर अभिनेता भी होती थी।
जूबिन ने असमिया के अलावा कई भाषाओं जैसे बांग्ला, हिन्दी, मलयालम, मराठी, नेपाली और ओडिया समेत अन्य कई भाषाओं के गानों को अपनी सुरीली आवाज से सजाया था।
कितनी है जूबिन गर्ग की संपत्ति?
प्रतिदिन टाइम की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार साल 2024 में जूबिन गर्ग की कुल संपत्ति करीब 8 मिलीयन (लगभग ₹70 करोड़) थी। हालांकि उनकी संपत्ति के बारे में अधिक जानकारी सार्वजनिक तौर पर उपलब्ध नहीं है। जूबिन गर्ग को लग्जरी गाड़ियों से कितना प्यार था, यह जगजाहिर है। उनके पास BMW X5, मर्सिडिज बेंज, रेंज रोवर वेलर और कस्टम कोटिंग के साथ Isuzu SUV गाड़ियां थी। सिर्फ गाड़ियां ही नहीं बल्कि जूबिन को एक बाइकर के तौर पर भी जाना जाता था। उन्हें अक्सर अपनी प्रीमियम बाइक पर घूमते हुए देखा जाता था।
जूबिन ने साल 1992 में अपना खुद का एल्बम अनामिका से डेब्यू किया था, जिसने उन्हें पूर्वोत्तर में लोगों के दिलों तक पहुंचा दिया था। हालांकि बॉलीवुड फिल्म 'गैगस्टर' का गाना 'या अली रहम वाली' ने उन्हें देशभर में पहचान दिलायी। जूबिन ने असमिया के अलावा कई भाषाओं जैसे बांग्ला, हिन्दी, मलयालम, मराठी, नेपाली और ओडिया समेत अन्य कई भाषाओं के गानों को अपनी सुरीली आवाज से सजाया था।
कितनी है जूबिन गर्ग की संपत्ति?
प्रतिदिन टाइम की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार साल 2024 में जूबिन गर्ग की कुल संपत्ति करीब 8 मिलीयन (लगभग ₹70 करोड़) थी। हालांकि उनकी संपत्ति के बारे में अधिक जानकारी सार्वजनिक तौर पर उपलब्ध नहीं है।