🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी के घर के सामने विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर किया गया बम से हमला! 2 गिरफ्तार

इस घटना के बाद से तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने अब तक 2 संदेहास्पद लोगों को गिरफ्तार किया है।

न्यूयॉर्क सिटी के पहले मुस्लिम मेयर जोरहान ममदानी (Zohran Mamdani) के घर के सामने अल्पसंख्यक व प्रवासी विरोधी समुदाय के लोगों ने विरोध-प्रदर्शन किया। सिर्फ इतना ही नहीं आरोप है कि घटनास्थल पर बमबाजी भी की गयी। शनिवार की देर रात (भारतीय समयानुसार) को घटी इस घटना के बाद से तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने अब तक 2 संदेहास्पद युवकों को गिरफ्तार किया है।

उनकी फोटो भी जारी की गयी है। मेयर के प्रवक्ता जो कैलवेलो ने बताया कि न्यूयॉर्क सिटी के मेयर ममदानी व उनकी पत्नी रामा दुवाजी दोनों ही सुरक्षित हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

न्यूयॉर्क पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मैनहटन के आलीशान ग्रेसी मैनशन में ममदानी अपने परिवार समेत रहते हैं। न्यूयॉर्क सिटी का मेयर बनने के बाद से ही यह उनका निवास है। स्थानीय समयानुसार शनिवार की दोपहर को मैनशन के सामने हंगामा शुरू हो गया। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार न्यूयॉर्क में मुस्लिम विरोधी जो लैंग व उनके सहयोगी लगातार आंदोलन कर रहे हैं। शनिवार को ममदानी के घर के सामने वे जमा हो गए और नारेबाजी शुरू कर दी। इसके साथ ही विरोध प्रदर्शन भी किया गया।

कुछ देर बाद वहां अपने समर्थकों के साथ लॉन्ग के विरोधी पहुंच गए। उन्होंने भी नारेबाजी शुरू कर दी। दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गयी जो बढ़ते हुए बात हाथापाई तक पहुंच गयी। अचानक लॉन्ग के एक समर्थक ने पेपर स्प्रे करना शुरू हो गया जिससे माहौल में और भी उत्तेजना छा गयी। इसके बाद ही अचानक भीड़ से बाहर निकलकर दो युवकों ने काले रंग की किसी चीज में आग लगाकर उसे पुलिस की तरफ फेंक दिया। इसके साथ ही पूरा इलाका धुंए से ढंक गया। मेयर के घर के सामने का माहौल तनावपूर्ण हो गया।

NYPD की कमिश्नर जेसिका एस टिश ने बताया कि फुटबॉल से भी छोटी वह चीज हाथों से बना बम था या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि जब उस चीज को फेंका गया, तब उसमें से आग और धुआं निकल रहा था। वह बैरिकेड पर गिरा और उसके बाद बुझ गया।

बताया जाता है कि न्यूयॉर्क पुलिस ने दोनों युवकों की पहचान कर ली है। टिश के मुताबिक दोनों संदेहास्पद युवकों का नाम आमिर बालत और इब्राहिम निक है। पुलिस सूत्रों का दावा है कि उक्त बम जैसी वस्तु को पुलिस की ओर आमिर बालत ने ही फेंका था। वह 18 वर्षीय एक युवक है।

उस चीज को पुलिस की ओर फेंककर बालत वहां से भाग खड़ा हुआ। इसके बाद प्रदर्शनकारियों के पास से ऐसी ही एक और चीज आमिर ने ली थी। आमिर ने जिसके पास से वह चीज ली थी, वह इब्राहिम था जिसकी उम्र 19 वर्ष बतायी जाती है। आमिर बालत दूसरी वस्तु को जलाकर दौड़ने लगा। उसके पीछे-पीछे इब्राहिम भी भाग रहा था। उसी समय पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया और दावा किया जा रहा है कि दोनों को मौके से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि वह वस्तु पर काले रंग का टेप लगाया हुआ था। दिखने में काफी हद तक कांच से बने जार जैसा है जिसके अंदर नट, बोल्ट, स्क्रू और फ्यूज था। इस जार के अंदर कोई विस्फोटक था या नहीं, पुलिस इसकी जांच कर रही है। घटना की नींदा करते हुए न्यूयॉर्क के गवर्नर कैथी होकुल ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन के अधिकार का सम्मान करता हूं लेकिन घृणा अथवा हिंसा को बिल्कुल बर्दास्त नहीं किया जाएगा।

Prev Article
फिर यूक्रेन पर रूस का ड्रोन और मिसाइल हमला, 10 लोगों की मौत
Next Article
ईरान का बड़ा हमला! इजरायल के सबसे बड़े तेल रिफाइनरी को बनाया निशाना, पास ही अडानी का पोर्ट

Articles you may like: