🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

साल 2026 को लेकर बाबा वेंगा की क्या है भविष्यवाणी? आर्थिक मंदी, शीत युद्ध या फिर विश्व युद्ध?

आइए जान लेते हैं कि अगले साल यानी 2026 के बारे में बाबा वेंगा ने क्या भविष्यवाणी की है :-

By Shramana Goswami, Posted By : Moumita Bhattacharya

Dec 22, 2025 19:16 IST

बुल्गारिया की ज्योतिषी बाबा वेंगा (Baba Vanga) अपनी डरावनी भविष्यवाणियों के लिए पूरी दुनिया में मशहूर हैं। बिजली गिरने की वजह से उक्त महिला की आंखों की रोशनी चली गई। इसके बदले में कुदरत ने उन्हें भविष्य की घटनाओं को देखने की ताकत दे दी। उनकी भविष्यवाणियां जितनी डरावनी होती हैं उतनी ही रोमांचक भी।

उन्होंने अमेरिका में 9/11 हमले, प्रिंसेस डायना की मौत, चेर्नोबिल आपदा, आतंकवादी संगठन ISIS का उदय और ब्रेक्सिट जैसी कई घटनाओं की पहले ही सटीक भविष्यवाणी कर दी थी।

बाबा वेंगा की मौत 1996 में हो गयी है। उससे पहले उन्होंने साल 5079 तक की भविष्यवाणी की थी। उनके हिसाब से दुनिया 5079 में खत्म हो जाएगी। आइए जान लेते हैं कि अगले साल यानी 2026 के बारे में बाबा वेंगा ने क्या भविष्यवाणी की है -

भारत में जल संकट

भारत 2025 में बार-बार प्राकृतिक आपदाओं का सामना कर रहा है। देश के अलग-अलग राज्यों में भारी बारिश, लैंडस्लाइड और बाढ़ आई है। बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के मुताबिक आने वाले साल में भी प्राकृतिक आपदाएं पीछा नहीं छोड़ेंगी। पूरा देश बाढ़, लैंडस्लाइड और रिकॉर्ड तोड़ गर्मी से प्रभावित होगा।

Read Also : क्या अगले साल सस्ता होगा सोना? क्या है साल 2026 को लेकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी? पढ़िए यहां

इसके अलावा बड़े शहरों में पानी का संकट होगा। बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के अनुसार पानी के संकट का असर भारतीय राजनीति पर भी पड़ेगा।

2026 में तीसरा विश्व युद्ध

बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की है कि 2026 से 2028 के बीच दुनिया से भुखमरी खत्म हो जाएगी। लोग खाने की कमी से छुटकारा पाने का रास्ता ढूंढ लेंगे। बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की है कि 2026 में चीन आर्थिक और सैन्य ताकत में अमेरिका से आगे निकल जाएगा। साथ ही उन्होंने अगले साल तीसरे विश्व युद्ध की भविष्यवाणी भी की है।

पिछले कुछ सालों से अलग-अलग देशों के बीच लड़ाइयां चल रही हैं। गाजा-इजरायल और रूस-यूक्रेन की लड़ाइयों में बहुत खून बहा है। इस साल पहलगाम में हुए आतंकी हमले की वजह से भारत और पाकिस्तान के बीच भी तनाव पैदा हुआ। क्या अगले साल अलग-अलग देशों के बीच तनाव और बढ़ेगा? बाबा वेंगा की भविष्यवाणी इसी तरफ इशारा करती है।

Prev Article
भविष्य मल्लिका की चेतावनी - 2026 में दुनिया में युद्ध, महामारी और आर्थिक संकट से मचेगी उथल-पुथल

Articles you may like: