🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

कब तक कोलकाता में चलेगी ठंड की धुआंधार पारी? क्या बताया मौसम विभाग ने?

पिछले 25 सालों में मात्र 1 बार ऐसा हुआ जब तापमान 9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था।

By Moumita Bhattacharya

Jan 06, 2026 18:59 IST

'अरे, कितनी ठंड पड़ रही है!' 'सुना...आज का तापमान तो 10 डिग्री सेल्सियस पर उतर गया है।' जी हां, कोलकाता में मेट्रो से लेकर बसों तक या फिर सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी ही चर्चाएं ही हो रही हैं। कोलकाता में लोग ठंड से ठिठुर रहे हैं और दार्जिलिंग में पर्यटक बर्फबारी को एंजॉय कर रहे हैं।

जब से कड़ाके की ठंड पड़ रही है कोलकाता के लोग अक्सर यहीं कहते हुए सुनाई दे रहे हैं 'उमस वाली गर्मी से तो ठंड बेहतर हैं।' लेकिन कब तक चलेगी ठंड की एक यह धुआंधार पारी? मौसम विभाग ने क्या कहा?

मंगलवार को अलीपुर मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र ने उत्तरी हवाओं का रास्ता नहीं रोका बल्कि उसका रास्ता साफ कर दिया। इस वजह से अगले 4 दिनों तक इसी तरह से ठंड पड़ने की संभावना है। हालांकि उसके बाद तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है।

कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि उमस वाली गर्मी को महसूस करने में अभी थोड़ी देर होगी। सिर्फ दक्षिण ही नहीं बल्कि उत्तर बंगाल के जिलों में भी अगले 4 दिनों तक न्यूनतम तापमान में उल्लेखनीय कोई परिवर्तन नहीं हो सकता है।

Read Also | आखिर क्यों कोलकाता में पड़ रही है रिकॉर्ड तोड़ ठंडी? कहीं वजह ला-नीना तो नहीं! जानिए क्या है यह

25 सालों में मात्र 1 बार तापमान 9 डिग्री सेल्सियस पर गिरा

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 25 सालों में मात्र 1 बार ऐसा हुआ जब तापमान 9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। साल 2000 के बाद 9 जनवरी 2013 को तापमान 9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गयी थी। वहीं बात अगर कोलकाता के तापमान में रिकॉर्ड गिरावट की करें तो 20 जनवरी 1899 को कोलकाता का तापमान गिरकर 6.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि कोलकाता में इस साल की सर्दी पिछले कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ रही है।

कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अगले 3 दिनों तक उत्तर बंगाल के जिलों में कई जगहों पर अधिकतम तापमान सामान्य से 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक कम ही रहने की संभावना रही है। बताया जाता है कि राज्य के लगभग सभी जिलों में मौसम सुखा ही बना रहेगा। मंगलवार की भोर में कोलकाता का न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

Prev Article
आखिर क्यों कोलकाता में पड़ रही है रिकॉर्ड तोड़ ठंडी? कहीं वजह ला-नीना तो नहीं! जानिए क्या है यह
Next Article
सुनवाई के दौरान कई मुद्दों पर संदेह, ERO और AERO के संगठन ने राज्य के CEO को भेजा पत्र

Articles you may like: