🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

राजस्थान में शीत दिवस की स्थिति, घने कोहरे से सुबह यातायात प्रभावित

राजस्थान के कई हिस्सों में शीत दिवस की स्थिति रही, घने कोहरे से दृश्यता घटने के कारण सुबह यातायात प्रभावित हुआ और न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री तक गिर गया।

By प्रियंका कानू

Jan 07, 2026 19:35 IST

जयपुर: राजस्थान के कई इलाकों में शीत दिवस जैसी स्थिति दर्ज की गई, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ। बुधवार को राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 4.5 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, मौसम विभाग ने बताया। सुबह के समय जयपुर, कोटा, भरतपुर, बीकानेर, अजमेर और उदयपुर संभागों के कुछ इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। कई स्थानों पर दृश्यता लगभग शून्य तक गिर गई, जिससे हाइवे पर यातायात प्रभावित हुआ।

पीटीआई की रिपोर्ट को अनुसार सीकर राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद सिरोही में 4.7 डिग्री, फलोदी में 5.8 डिग्री, अजमेर में 5.9 डिग्री, अलवर में 6.1 डिग्री, जबकि गंगानगर और चूरू में 6.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। राज्य की राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जिससे लोग ठिठुरते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार, पूरे राज्य में अधिकतम तापमान 12 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। आगामी 1 से 2 दिनों में रात के तापमान में 1–2 डिग्री की और गिरावट आने की संभावना है।

Prev Article
राजस्थान में शीतलहर का कहर, जयपुर में घना कोहरा और खराब हवा
Next Article
राजस्थान की ठंडी लहर में नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क का शानदार इंतजाम

Articles you may like: