🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

Bengal Election : अभिषेक बनर्जी की चुनौती - भाजपा शासित राज्यों में लागू हो लक्ष्मी भंडार, TMC नहीं लड़ेगी चुनाव

अभिषेक बनर्जी ने पाथरप्रतिमा से जीत का अंतर 40 हजार वोटों का करने का आह्वान किया।

By Moumita Bhattacharya

Mar 24, 2026 19:12 IST

तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी ने विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान की शुरुआत दक्षिण 24 परगना जिले के पाथरप्रतिमा से शुरू की। तृणमूल प्रत्याशी समीर जाना के समर्थन में मंगलवार को उन्होंने सभा को संबोधित किया। अगले 8 दिनों में अभिषेक बनर्जी बैक टू बैक 13 जिलों में सभाओं को संबोधित करने वाले हैं।

यहां सभा को संबोधित करते हुए अभिषेक बनर्जी ने पाथरप्रतिमा से जीत का अंतर 40 हजार वोटों का करने का आह्वान किया। अपने चुनावी अभियान की पहली सभा से ही अभिषेक बनर्जी भाजपा और चुनाव आयोग पर तीखा निशाना साध रहे हैं।

दिल्ली से किया जा रहा है रुपया ऑफर

पाथरप्रतिमा में सभा को संबोधित करते हुए अभिषेक बनर्जी ने बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि तृणमूल के BLA 2 के पास दिल्ली से फोन आ रहा है जिसमें उन्हें रुपए का लालच दिया जा रहा है। अभिषेक बनर्जी का आरोप है कि BLA 2 के नामों की जो सूची चुनाव आयोग के ऑफिस में जमा की गयी थी वहीं सूची अब दिल्ली में भाजपा नेताओं के हाथों तक पहुंच चुकी है।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के नेता दिल्ली से BLA 2 को फोन कर कह रहे हैं कि हमारे लिए काम करों, रुपए देंगे। अभिषेक ने कहा, "मैं कहता हूं, रुपए लें। यह रुपया तो बंगाल को मिलने वाला रुपया ही है जिसे रोक कर रखा गया है। वह अगर 10 कहते हैं तो आपलोग मोलभाव करके 50 मांगे। कमल से रुपए लें और जोड़ाफुल (तृणमूल) के लिए वोट दें।"

Read Also | 8 दिन 13 जिले...अभिषेक बनर्जी करेंगे बैक टू बैक सभाओं को संबोधित, 24 मार्च से उतरेंगे चुनावी मैदान में

तृणमूल आजीवन देगी लक्ष्मी भंडार

तृणमूल कांग्रेस ने पिछले सप्ताह ही अपना चुनावी घोषणापत्र जारी किया है जिसका नाम 'बंगाल के लिए दीदी की 10 प्रतिज्ञाएं' है। इस घोषणापत्र के बारे में बात करते हुए अभिषेक बनर्जी ने कहा कि तृणमूल आजीवन लक्ष्मी भंडार देगी। अगले 5 सालों में सभी के माथे पर पक्का छत होगा, केंद्र अगर आवंटन न भी दे तब भी घर-घर में नल के माध्यम से साफ पेयजल पहुंचेगा, द्वार पर ही चिकित्सा शुरू होगी।

अभिषेक बनर्जी ने कहा कि हमने डायमंड हार्बर में जैसे सेवाश्रय शिविर लगाया था, प्रत्येक ब्लॉक, शहर में सरकार हर साल शिविर लगाकर लोगों के द्वार तक चिकित्सा की व्यवस्था पहुंचाया जाएगा। हमारी सरकार ने फैसला लिया है कि बंगाल में अगले साल से 30 हजार करोड़ रुपया अलग से कृषि बजट रखा जाएगा जो भारत में कोई नहीं कर पाया है।


लक्ष्मी भंडार को लेकर भाजपा को चुनौती

लक्ष्मी भंडार को लेकर भाजपा को चुनौती देते हुए अभिषेक बनर्जी ने कहा कि भाजपा के कुछ नेता कह रहे हैं कि अगर वे सत्ता में आते हैं तो लक्ष्मी भंडार का आवंटन बढ़ा देंगे। कुछ नेता कह रहे हैं कि लक्ष्मी भंडार को बंद कर दिया जाएगा। मेरी खुली चुनौती है कि जो नेता लक्ष्मी भंडार को बंद करने के बारे में कह रहे हैं भाजपा उनका बहिष्कार करें।

जो लोग लक्ष्मी भंडार का आवंटन बढ़ाने की बात कर रहे हैं, नरेंद्र मोदी-अमित शाह से कहे कि जिन 15 राज्यों में भाजपा की सरकार है, वहां पहले इसे लागू करें। बंगाल में हम जिस प्रकार लक्ष्मी भंडार देते हैं, परिवार में अगर 5 महिलाएं होंगी तो पांचों को सुविधा मिलेगी, ऐसा करके दिखाएं। भाजपा अगर ऐसा करती है तो तृणमूल विधानसभा में चुनाव नहीं लड़ेगी। उम्मीदवारी वापस ले लूंगा। चुनौती दी।

Read Also | Bengal Election : चुनाव आयोग के पत्र पर भाजपा का 'कमल छाप'? अभिषेक बनर्जी का बड़ा सवाल

किसी को डरने की जरूरत नहीं

SIR के मुद्दे पर अभिषेक बनर्जी ने कहा कि हम जितने दिन हैं, किसी का मताधिकार नहीं जाएगा। किसी का मताधिकार अगर अनैतिक रूप से छिना जाता है तो ट्राईब्यूनल एपिलेट हुआ है, वहां आवेदन करें। हम पार्टी के कार्यकर्ताओं को पार्टी स्तर पर मदद करेंगे। हम हैं...किसी को डरने की जरूरत नहीं है।

पिछले कुछ दिनों में चुनाव प्रचार के दौरान किसी प्रत्याशी को मतदाता की दाढ़ी बनाते हुए तो किसी को मतदाता के घर का काम करते हुए देखा गया है। इसे लेकर कटाक्ष करते हुए अभिषेक बनर्जी ने कहा कि अमित शाह रायदिघी में आकर कितना कुछ कहकर गए लेकिन मैंने जो सवाल पूछा उसका जवाब नहीं दे सकें।

देख रहा हूं कि भाजपा प्रत्याशी घर-घर जाकर दाढ़ी बना रहे हैं, कोई पानी भर रहा है तो कोई सिर दबा रहा है। ये एक महीने बाद नजर नहीं आएंगे। ये अगर आते हैं तो घर साफ करवाएं। भाई बोलें कि हाथ-पैर दबा दें। घर के काम इनसे करवा लें। बाल, दाढ़ी कटवाएं और घर-आंगन को साफ करवाएं। 4 तारीख के बाद ये कहीं दिखाई नहीं देंगे।

अभिषेक बनर्जी ने कहा कि दक्षिण 24 परगना के पाथरप्रतिमा से चुनाव प्रचार अभियान शुरू किया है और इसी जिले के डायमंड हार्बर की मिट्टी से प्रचार अभियान की आखिरी सभा को संबोधित करेंगे।

Articles you may like: