🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

टूटते नाखूनों से पाएं निजात : जानें कारण और सही देखभाल

सही देखभाल और पोषण से नाखून मजबूत, चमकदार और सुंदर बनते हैं।

By राखी मल्लिक

Mar 24, 2026 19:42 IST

गुलाबी, चिकने और मजबूत नाखून हर किसी की इच्छा होते हैं। लेकिन बदलती जीवनशैली, रोजमर्रा की आदतें और वातावरण नाखूनों को कमजोर कर सकते हैं। हालांकी नाखून टूटने की समस्या बहुत आम है और इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। सबसे प्रमुख कारण है पोषण की कमी। अगर शरीर में प्रोटीन, विटामिन, और मिनरल्स की कमी हो, तो नाखून कमजोर और बेजान हो जाते हैं।

कई लोगों के नाखून दूसरों की तुलना में अधिक नाजुक होते हैं और आसानी से टूट जाते हैं। कुछ सरल उपाय और नियमित देखभाल से नाखूनों को मजबूत और सुंदर बनाया जा सकता है। आइए जानते हैं नाखूनों से जुड़ी समस्याएं एंव उनका समाधान :

कमजोर नाखूनों के कारण

नाखून जल्दी टूटने का प्रमुख कारण उम्र, पोषण की कमी और नाखूनों की प्राकृतिक संरचना में कमजोरी है। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, नाखूनों में आवश्यक नमी और पोषक तत्व कम हो जाते हैं, जिससे वे बेजान व कमजोर हो जाते हैं। इसके अलावा हाथों और नाखूनों का बार-बार पानी, रसायनों और साफ-सफाई के उत्पादों के संपर्क में आना नाखूनों को और कमजोर कर देता है।

कुछ लोग विशेष रूप से नाखूनों के बार बार टूटने से परेशान नाखूनों होते हैं। इसके कुछ संकेत सामान्य है जैसे नाखूनों पर छोटी दरारें, छिलके, धब्बे या क्यूटिकल्स का सूखना। अगर ऐसे लक्षण नजर आए, तो नाखूनों को अतिरिक्त पोषण और सुरक्षा की आवश्यकता होती है।

नाखूनों की देखभाल के प्रभावी उपाय

1.मॉइस्चराइजिंग और पोषण :

बार-बार हाथ धोना एक अच्छी आदत है लेकिन इससे नाखूनों की नमी कम हो सकती है। इस समस्या से बचने के लिए दिन में कम से कम एक बार हाथ और नाखूनों पर मॉइस्चराइजर अवशय लगाएं। ऐसा मॉइस्चराइजर चुनें जिसमें विटामिन ई, यूरिया और हयालूरोनिक एसिड जैसे तत्व हों। नाखूनों और उनके आसपास की त्वचा की देखभाल से नाखून मजबूत और चमकदार रहते हैं।

2. रसायनों और कठोर गतिविधियों से बचाव :

बर्तन धोते समय दस्ताने पहनें और गर्म पानी के सीधे संपर्क से बचें। बागवानी, क्लीनिंग या नियमित नेल पॉलिश के उपयोग से नाखून कमजोर हो सकते हैं। समय-समय पर नेल पॉलिश से ब्रेक लें और नाखूनों को प्राकृतिक स्थिति में आराम दें।

3. नाखूनों की सफाई और ट्रिमिंग :

नाखूनों को नियमित रूप से छोटा और साफ रखें। क्यूटिकल्स की देखभाल करना भी जरूरी है क्योंकि ये नाखूनों के नीचे गंदगी और संक्रमण से बचाती हैं। सप्ताह में एक या दो बार नाखूनों को काटना या ट्रिम करना नाखूनों को स्वस्थ रखने के लिए आवश्यक है।

4. नाखूनों को मजबूत बनाने वाले उत्पाद :

नेल स्ट्रेंथनर या नाखून पोषण देने वाले लोशन का नियमित उपयोग नाखूनों को मजबूत बनाने में मदद करता है। ऐसे उत्पाद चुनें जो नाखून और आसपास की त्वचा दोनों को पोषण दें।

सही देखभाल और पोषण से नाखून मजबूत, चमकदार और सुंदर बनते हैं। मॉइस्चराइजिंग, नमी बनाए रखना, रसायनों से बचना और नाखूनों को नियमित ट्रिम करना न केवल उनकी सुंदरता बढ़ाता है, बल्कि लंबे समय तक स्वस्थ नाखून बनाए रखने में मदद करता है।

Articles you may like: