🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

गोलीबारी में घायल उस्मान हादी की हालत गंभीर, पुलिस ने संदेहास्पदों की फोटो जारी की

पुलिस ने यह भी बताया कि बड़िसाल के झालकाटी में हादी के घर में लूटपाट हुई है। कुल मिलाकर हादी को लेकर एक बार फिर से ढाका में माहौल गरमा गया है।

By Moumita Bhattacharya

Dec 13, 2025 16:28 IST

ढाका-8 चुनाव क्षेत्र से संभावित निर्दलीय उम्मीदवार और इंकलाब मंच के प्रवक्ता शरीफ उस्मान हादी की हालत गंभीर है। फिलहाल उनका ढाका के एवरकेयर अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस बीच पुलिस ने शनिवार सुबह हुई गोलीबारी की घटना में शामिल संदिग्धों की तस्वीरें जारी की हैं।

आम लोगों से आरोपियों के बारे में जानकारी मांगी गई है। साथ ही पुलिस ने यह भी बताया कि बड़िसाल के झालकाटी में हादी के घर में लूटपाट हुई है। कुल मिलाकर हादी को लेकर एक बार फिर से ढाका में माहौल गरमा गया है।

गौरतलब है कि बांग्लादेश में आम चुनावों की घोषणा के बाद शुक्रवार की दोपहर को उस्मान हादी को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। वह विजयनगर इलाके में रिक्शा चला रहे थे जब कुछ बाइक सवारों ने उन्हें घेर लिया। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता बदमाशों ने उनपर गोलियां बरसा दी और भाग खड़े हुए। हादी खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़े। घटना के तुरंत बाद आसपास के लोग वहां पहुंच गए। हादी को ढाका मेडिकल कॉलेज व अस्पताल ले जाया गया।

लेकिन उसकी हालत बिगड़ने पर उसे बाद में एवरकेयर अस्पताल में रेफर कर दिया गया। वहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि हादी की हालत गंभीर है। 48 घंटे का समय बीत जाने तक कुछ भी पक्के तौर पर नहीं कहा जा सकता है।

हादी से मिलने इंकलाब मंच के मेंबर सेक्रेटरी अब्दुल्ला अल जाबेर गए थे। बाद में उन्होंने कहा कि हादी इंटरनल रेस्पॉन्स कर रहे हैं लेकिन अभी तक उनका खतरा टला नहीं है। उन्होंने देशवासियों से हादी के ठीक होने के लिए दुआ करने के लिए कहा। वहीं DMP मीडिया विभाग के डिप्टी पुलिस कमिश्नर मुहम्मद तालेबुर रहमान ने इस गोलीकांड के आरोपियों की तस्वीरें जारी की हैं। पुलिस ने कहा कि आरोपियों को पकड़ने के लिए 24 घंटे का ऑपरेशन चल रहा है। वे जहां भी छिपे होंगे उन्हें ढूंढ लिया जाएगा।

दूसरी ओर शुक्रवार की रात को पुलिस ने बताया कि हदी के गांव के घर, झलकाठी, बड़िसाल में लूटपाट हुई। हादी के चचेरे भाई सिराजुल इस्लाम ने कहा कि जब घर पर कोई नहीं था तब लूटपाट हुई थी। हालांकि हमें अभी तक नहीं पता कि क्या चोरी हुआ है। बताया जाता है घटना की जानकारी मिलने के बाद नलचिती पुलिस स्टेशन की पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। घटना की जांच चल रही है।

Prev Article
पाकिस्तान की यूनिवर्सिटी में पढ़ायी जाएगी संस्कृत, गीता और महाभारत भी पढ़ाने की है योजना
Next Article
दिवाली के विश्व धरोहर बनने पर अमेरिका के ह्यूस्टन में खास आयोजन

Articles you may like: