समाचार एई समय : उत्तर बंगाल के नगराकाटा में भाजपा सांसद खगेन मुर्मू व विधायक शंकर घोष पर हमले का मामला अब कलकत्ता हाई कोर्ट (Calcutta High Court) तक पहुंच गयी है। मिली जानकारी के अनुसार इस घटना की जांच NIA से करवाने की मांग करते हुए कलकत्ता हाई कोर्ट में एक मामला दायर व तत्काल सुनवाई का आवेदन किया गया है। न्यायाधीश ओम नारायण राय ने इस मामले को दायर करने की अनुमति भी दे दी है।
NIA द्वारा इस मामले की जांच करवाने का मांग करते हुए आवेदनकारी के वकील अनिंद्य सुन्दर दास ने दावा किया कि जिन लोगों ने हमला किया था, वह सभी सत्तारुढ़ पार्टी के नजदीकी हैं। साथ ही उन्होंने दावा कि हमलाकारी भारतीय नागरिक भी नहीं हैं। वकिल का दावा है कि इस घटना के बाद पुलिस ने कोई कदम नहीं उठाया था।
गौरतलब है कि सांसद खगेन मुर्मू और विधायक शंकर घोष पर हमले के आरोप में बुधवार की शाम को दो और गुरुवार की सुबह 2 और लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गत सोमवार को लगातार बारिश की वजह से बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित लोगों में राहत व बचाव सामग्री वितरित करने के लिए उत्तर बंगाल के नागराकाटा में मालदह उत्तर के सांसद खगेन मुर्मू व सिलीगुड़ी के विधायक शंकर घोष पहुंचे थे। आरोप है कि उस समय उनपर हमला किया गया। हालांकि इस घटना के बाद शंकर घोष की तबीयत पहले से काफी बेहतर है लेकिन खगेन मुर्मू की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अस्पताल में खगेन मुर्मू से मिलने गयी थी। उस समय उन्होंने डॉक्टरों से भी बात की थी। इस घटना को लेकर राजनीतिक बयानबाजियों का दौर शुरू हो चुका है। अब हाई कोर्ट में इस घटना को लेकर मामला दायर किया जा चुका है।