देश में सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने का खिताब नरेंद्र मोदी ने अपने नाम कर लिया है। बुधवार (10 जून) को इतिहास रचते हुए उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का रिकॉर्ड भी तोड़ डाला है। 21 मई 2014 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार इस जिम्मेदारी को संभाली थी।
इसके बाद से लगातार 4,399 दिनों तक वह प्रधानमंत्री के पद पर बने रहे जो अपने-आप में एक रिकॉर्ड है। पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू लगातार 4,398 दिनों तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहे थे। PM मोदी की इस उपलब्धि पर अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भी उन्हें शुभकामनाएं जतायी जा रही हैं।
अमेरिका से आयी बधाई
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने अपने ‘ट्रुथ सोशल’ हैंडल पर प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देते हुए लिखा है कि मेरे मित्र नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को भारत के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने के लिए बहुत-बहुत बधाई। वह एक मजबूत, स्वस्थ और बुद्धिमान व्यक्ति हैं। आने वाले दिनों में उनकी और भी कई सफलताओं की कामना करता हूं।
इसके जवाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद राष्ट्रपति ट्रंप! मैं आपके साथ मिलकर भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और आगे बढ़ाने के लिए काम करने को उत्सुक हूं जिससे दोनों देशों और पूरी दुनिया को लाभ पहुंचे।
Thank you, President Trump, for your warm wishes.
” Narendra Modi (@narendramodi) June 10, 2026
I look forward to working with you to further advance the India-US Comprehensive Global Strategic Partnership, for the benefit of both our nations and the world.@POTUS@realDonaldTrump pic.twitter.com/4W09WzT4Ju
कई राष्ट्राध्यक्षों ने दी बधाई
ट्रंप के साथ ही इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहु (Benjamin Netanyahu) ने एक वीडियो संदेश में मोदी को अपना प्रिय मित्र बताते हुए उनके कार्यकाल में भारत की आर्थिक प्रगति की जमकर प्रशंसा की। वहीं इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी (Giorgia Meloni) ने रोम में हुई हालिया द्विपक्षीय बैठक को याद करते हुए विशेष रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर जोर दिया।
इसके अलावा श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुढ़ा कुमार दिशानायक, मालद्वीप के राष्ट्रपति मोहम्मद मुईज्जू और यूरोपीय कमिशन के प्रमुख उरसुला फन डार लियेन ने भी प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए संदेश भेजे हैं। भुटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगाय ने उन्हें अपना दोस्त और अपना मेंटॉर बताते हुए इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री मोदी को शुभकामनाएं दी हैं।
भू-राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि पिछले एक दशक में वैश्विक मंच पर भारत के बढ़ते आर्थिक और कूटनीतिक प्रभाव के कारण ही अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नरेंद्र मोदी के इस सबसे लंबे कार्यकाल को इतनी व्यापक सराहना मिल रही है।