राज्य में SIR की सुनवाई की प्रक्रिया चल रही है। इस बीच चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला लिया है। चुनाव आयोग ने मतदाता सूची में आपत्ति दर्ज कराने की समय सीमा को बढ़ा दी है। बताया जाता है कि जानकारी में सुधार के लिए अब 19 जनवरी तक आवेदन जमा किया जा सकता है।
मतदाता सूची में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के बाद जारी किए गए मतदाता सूची के मसौदे में कई गलतियां और कमियां रह गयी थी। राष्ट्रीय चुनाव आयोग ने आपत्ति जताने और गलतियों को सुधारने की समय सीमा बढ़ा दी है।
पहले चुनाव आयोग ने मतदाता सूची में गलतियों को सुधारने के लिए आपत्तियां और आवेदन करने के लिए 15 जनवरी तक का समय दिया था। अब समय सीमा को बढ़ाकर 19 जनवरी कर दी गई है। यह भी बताया गया है कि फॉर्म 6, 7 और 8 भी उस तारीख तक भरे जा सकते हैं।
यह नियम पश्चिम बंगाल के साथ ही गोवा, लक्षद्वीप, राजस्थान और पुडुचेरी पर भी लागू होगा। इन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर्स को चुनाव आयोग ने समय सीमा बढ़ाने की जानकारी पहले ही दे दी है।
चुनाव आयोग ने पिछले साल 16 दिसंबर को स्पेशल इंटेंसिव करेक्शन के बाद मतदाता सूची का मसौदा जारी किया था। उस सूची में करीब 60 लाख नाम हटा दिए गए थे। हालांकि यह भी बताया गया था कि सूची में गलतियां हो सकती हैं। इस बारे में आपत्ति या शिकायत दर्ज करने के लिए एक महीने का समय दिया गया था।
आयोग ने उस समय को चार दिन और बढ़ा दिया है। बताया गया है कि सभी शिकायतें मिलने के बाद उन्हें सत्यापित की जाएगी। गलतियां ठीक होने के बाद ही अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी।
चुनाव आयोग ने बताया है कि अंतिम मतदाता सूची 14 फरवरी को जारी की जाएगी।