🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

अब बस कुछ ही दिनों की मेहमान है ठंड, कब होने वाली है विदा? कब से असर दिखाना शुरू करेगी गर्मी?

अगले सप्ताह से ठंड का प्रभाव धीरे-धीरे घटना शुरू होगा और तापमान में वृद्धि की संभावना जतायी गयी है।

By Moumita Bhattacharya

Jan 16, 2026 10:15 IST

बस कुछ दिन की और मेहमान! जल्द ही विदा होने वाली ठंड। मौसम विभाग ने कुछ ऐसा ही पूर्वानुमान लगाया है। बुधवार की रात को कोलकाता का न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था लेकिन गुरुवार की सुबह तापमान में थोड़ी और गिरावट दर्ज हुई।

गुरुवार को कोलकाता का न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से करीब 2 डिग्री सेल्सियस कम बताया जाता है। हालांकि मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस सीजन में महानगर का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस से नीचे जाने की अब कोई संभावना नजर नहीं आ रही है।

बात अगर अधिकतम तापमान की करें तो गुरुवार को महानगर का अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस था जो सामान्य से लगभग 1.3 डिग्री सेल्सियस नीचे बताया जाता है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत में शुक्रवार को एक नया पश्चिमी झंझावात बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से ही उत्तरी हवाओं को प्रवेश करने में बाधा मिलेगी जिसकी वजह से ठंड के कम होने की संभावना जतायी जा रही है। बताया जाता है कि अगले सप्ताह से ठंड का प्रभाव धीरे-धीरे घटने लगेगा।

हालांकि सरस्वती पूजा तक ठंड तो रहेगी लेकिन कड़ाके वाली ठंड पड़ने की संभावना नहीं जतायी जा रही है। उत्तर बंगाल के पर्वतीय इलाकों को अगर छोड़ दिया जाए तो राज्य के सभी इलाकों में दिन के समय का तापमान धीरे-धीरे अब बढ़ना शुरू होगा। इसके साथ ही रात के समय भी तापमान में वृद्धि होने की संभावना है।

कैसा रहेगा अगले कुछ दिनों का मौसम?

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार तक महानगर का न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे ही बना रहेगा। रविवार की दोपहर के बाद से उत्तरी हवाओं का प्रभाव कम होने की संभावना जतायी गयी है। इसके बाद सोमवार से बुधवार के बीच कोलकाता के तापमान में लगभग 3 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होने की संभावना है। इसके साथ ही धीरे-धीरे ठंड का प्रभाव भी कम होने लगेगा।

शुक्रवार को नदिया, मुर्शिदाबाद, बीरभूम, पूर्व और पश्चिम बर्धमान, हुगली और उत्तरी 24 परगना समेत दक्षिण बंगाल के कई जिलों में कोहरा छाए रहने की आशंका जतायी गयी है। साथ ही बताया गया है कि रविवार से धीरे-धीरे कोहरे का प्रभाव भी घटने लगेगा। वहीं उत्तर बंगाल में दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, कूचबिहार, मालदह और उत्तर व दक्षिण दिनाजपुर में भी घना कोहरा छाया रह सकता है।

शनिवार और रविवार को उत्तर बंगाल में कोहरे अधिक छाया रह सकता है। इस वजह से दृश्यता भी घटकर 50 मीटर पर पहुंच सकती है। इसलिए पहाड़ी इलाकों में आवाजाही करते समय अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी गयी है। बताया जाता है कि अगले कुछ दिनों तक उत्तर बंगाल के जिलों का न्यूनतम और अधिकतम तापमान में खास परिवर्तन नहीं होगा।

Prev Article
सुनवाई के दौरान BDO ऑफिस में तोड़फोड़, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
Next Article
निपा संक्रमित दोनों नर्स की हालत में पहले से सुधार लेकिन नहीं टला है खतरा, संक्रमण के स्रोत के बारे में नई जानकारी

Articles you may like: