थाईलैंड में आयोजित हुए मिस यूनिवर्स 2025 प्रतियोगिता का खिताब मेक्सिको की फातिमा बॉश ने अपने नाम कर लिया है। मिस यूनिवर्स 2024 विक्टोरिया केजर थेलविग ने मिस यूनिवर्स 2025 फातिमा बॉश को ताज पहनाया। डेनमार्क की विक्टोरिया केजर थेलविग ने पिछले साल मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में जीत हासिल की थी। इस साल मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता शुरू से ही सुर्खियों में छाया रहा। विजेता फातिमा बॉश भी उस समय चर्चाओं में आ गयी थी जब मिस यूनिवर्स के मेजबान नवात इत्सराग्रिसिल ने उनको सार्वजनिक तौर पर अपमानित किया था।
इस घटना के बाद फातिमा के साथ मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता की कई कंटेस्टेंट ने भी वॉक आउट कर लिया था। लेकिन बाद में विवाद बढ़ने पर मिस यूनिवर्स के मेजबान ने माफी भी मांग ली थी।
भारत की मनिका विश्वकर्मा रहीं चर्चित
74वें मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व मनिका विश्वकर्मा कर रही थी। वह टॉप 12 में अपना स्थान बनाने में कामयाब हुई। इसके बावजूद मनिका अपने लुक्स और इंटेलिजेंस की वजह से प्रतियोगिता में छायी रही। वह दिल्ली यूनिवर्सिटी से पॉलिटिकल साइंस और इकोनॉमिक्स की डिग्री के आखिरी साल की पढ़ाई कर रही हैं। वह मिस यूनिवर्स राजस्थान 2024 भी रह चुकी हैं। बताया जाता है कि मनिका विश्वकर्मा क्लासिकल डांसर हैं और वह पेंटिंग करने में भी माहिर हैं।
टॉप 3 कंटेस्टेंट
मिस यूनिवर्स 2025 प्रतियोगिता में थाईलैंड की कंटेस्टेंट प्रवीनार सिंह फर्स्ट रनर-अप रहीं। वहीं सेकेंड रनर-अप वेनेजुएला और थर्ड रनर-अप फिलीपींस की कंटेस्टेंट रहीं। इस साल भारत का प्रतिनिधित्व कर रही मनिका विश्वकर्मा दुनिया भर के 100 से ज्यादा ब्यूटी क्वींस के साथ प्रतियोगिता कर रही थी।