महाराष्ट्र में इंस्टाग्राम पोस्ट कर किशोर ने कर ली आत्महत्या

इंस्टाग्राम के अपने नए स्टेटस में किशोर ने लिखा, 'अंत ही अस्तित्व की शुरुआत है।' यही उसका इंस्टाग्राम पर आखिरी पोस्ट था।

By Moumita Bhattacharya

Nov 16, 2025 23:59 IST

घर पर कोई नहीं था। उसी समय एक किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। लेकिन आत्महत्या से पहले उसने सोशल मीडिया पर एक संदेश पोस्ट किया था। आत्महत्या से पहले उसने इंस्टाग्राम पर अपना स्टेटस बदला था। इंस्टाग्राम के अपने नए स्टेटस में किशोर ने लिखा, 'अंत ही अस्तित्व की शुरुआत है।' यही उसका इंस्टाग्राम पर आखिरी पोस्ट था। साथ ही उसने यह भी लिखा कि मरने के बाद कोई उसे याद न रखे।

घटना महाराष्ट्र की बतायी जाती है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृत किशोर का नाम योगेश अशोक ख्यागे (18) है। वह महाराष्ट्र के सोलापुर का रहने वाला बताया जाता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार योगेश सोलापुर के सुशील नगर इलाके का रहने वाला था। वह एक बेकरी में काम करता था। उसके पिता सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम करते थे। घर में योगेश की मां और बहन भी हैं।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार योगेश के माता-पिता और बहन शनिवार रात किसी रिश्तेदार के घर पर गए थे। जब वे लौटे तो उन्होंने योगेश को फंदे से लटकता हुआ पाया। उसे तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि अभी तक आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कारण जानने के प्रयास किया जा रहा है। जांच अधिकारी उसके इंस्टाग्राम पोस्ट की भी जांच कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि योगेश अशोक ने शनिवार की रात को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा था कि वह मरने से पहले सबके मन से गायब हो जाना चाहता है। उसने यह भी अनुरोध भी किया था कि मरने के बाद कोई उसे याद न रखे। एक अन्य पोस्ट में उसने लिखा, 'अंत ही अस्तित्व की शुरुआत है।'

Prev Article
स्कूल में ‘100 उठक-बैठक’ की सज़ा के बाद कक्षा 6 की छात्रा की मौत, लोगों ने किया प्रदर्शन

Articles you may like: