अचानक तेज धमाके से दहल उठा खड़दह का रिहाइशी इलाका, मकान की उड़ गई छत

विस्फोट के कारण घर की छत उड़ गई है। रहड़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गयी है।

By Devdeep Chakraborty, Posted By : Moumita Bhattacharya

Nov 16, 2025 21:04 IST

रविवार शाम को उत्तर 24 परगना जिले के खरदह के एक घर में विस्फोट हुआ। विस्फोट के कारण घर की छत उड़ गई है। रहड़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गयी है। घटना में किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं मिली है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार विस्फोट की वजह घर में रखा हुआ पटाखों का बारूद बताया जाता है। विस्फोट के बाद से ही घर का मालिक अभिजीत सिंह फरार बताया जाता है।

शाम ढलते ही बंदीपुर की ठाकुर कॉलोनी कुछ ही सेकंड के लिए दहल उठी। विस्फोट की आवाज से इलाके में तुरंत दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार पहले तो किसी को कुछ समझ ही नहीं आया कि आखिर हुआ क्या है। अचानक तेज विस्फोट की आवाज आयी जिसने घरों की दिवारों तक को हिला दिया था। कई लोगों ने सोचा कि शायद कहीं गैस सिलेंडर फट गया होगा। लेकिन बाद में पता चला कि घटनास्थल वाले घर के अंदर भारी मात्रा में बारूद रखा हुआ था। जहां यह भयानक हादसा हुआ।

पुलिस का शुरुआती अनुमान है कि घर में रखे बारूद की वजह से ही यह विस्फोट हुआ। लेकिन रिहायशी इलाके में बारूद क्यों रखा गया था, यह कहां से आया था इन बातों को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। क्या घर के अंदर इतनी खतरनाक सामग्री छिपाकर रखने के पीछे कोई और मकसद था? स्थानीय लोगों के बीच इस तरह के सवाल उठ रहे हैं। कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि इलाके में लंबे समय से कुछ संदिग्ध गतिविधियां चल रही थीं। हालांकि पुलिस सबसे पहले इस बात की जांच कर रही है कि कहीं इसमें कोई बड़ी साजिश तो नहीं है।

दावा किया जा रहा है कि यह विस्फोट इतना जोरदार था कि आसपास के घरों की खिड़कियों के कांच तक टूट गए। कुछ घरों की दीवारों का प्लास्टर भी उखड़ गया है। हालांकि अभी तक किसी बड़े नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि उक्त घर में कुछ बाहरी लोगों का पिछले काफी समय से आना-जाना था। रात में भी कुछ अजीब गतिविधियां होने का आरोप लगाया जा रहा है।

Prev Article
गंगासागर मेला-2026: मुड़ीगंगा आरपार के लिए इस बार काम करेगी इसरो की टेक्नोलॉजी
Next Article
सड़क के किनारे पैकेट में मिला नवजात शिशु का शव, सनसनी

Articles you may like: