एई समय : अष्टमी की रात को बांकुड़ा के ओंदा थाना के रामसागर के तेलीबेड़िया रोड पर एक घर से दो लोगों का सड़ा-गला शव पुलिस ने बरामद किया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गयी है। मृतकों का नाम राजेश गोस्वामी (30) और रूपाली गोस्वामी (28) बताया जाता है।
स्थानीय और पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पिछले कई दिनों से इलाके में फैली बदबू की वजह से लोगों का जीना मुहाल हो रखा था। पुलिस को इस बारे में सूचना दी गई। शिकायत मिलने पर जांच में जुटी पुलिस इलाके के एक किराए के मकान के अंदर से दंपति का शव को फंदे से लटकता हुआ बरामद किया। हालांकि यह हत्या है या आत्महत्या का मामला है, इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मकान मालिक से मिली जानकारी के अनुसार एक महीने पहले दक्षिण 24 परगना के बागमारी इलाके के रहने वाले राजेश और उनकी पत्नी ने मकान किराए पर लिया था। उन्होंने पहचान पत्र के तौर पर अपने आधार कार्ड की फोटोकॉपी भी जमा की थी। राजेश ने खुद को BSNL का कर्मचारी बताया था। हालांकि वह न तो ज्यादा लोगों से मिलते-जुलते थे और न ही बहुत ज्यादा बाहर कहीं आते-जाते थे।
पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। बरामद आधार कार्ड की जांच करके मृतकों की पहचान सुनिश्चित करने की कोशिश भी चल रही है। साथ ही ओंदा थाना की पुलिस मृतकों के परिवार से भी संपर्क करने की कोशिश कर रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।