🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

3 साल पहले अवैध तरीके से भारत आए बांग्लादेशी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

उक्त युवक 3 साल पहले दलालों के माध्यम से अवैध तरीके से भारत आया था। इसके बाद कोलकाता के टॉलीगंज इलाके में उसने रहना शुरू कर दिया था। हाल ही में वह पांडुआ के तिन्ना इलाके में रहने लगा था।

By Moumita Bhattacharya

Dec 21, 2025 18:16 IST

बांग्लादेशी होने के संदेह में पांडुआ से एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार युवक का नाम रियाद हसन बताया जाता है। स्थानीय पुलिस ने युवक के खिलाफ अवैध तरीके से घुसपैठ करने का मामला दायर किया है। बताया जाता है कि युवक के पास से न तो पासपोर्ट मिला है और न ही वीजा।

हाल ही में बांग्लादेश में हालात एक बार फिर से काफी हिंसात्मक हो गए हैं। वहीं दूसरी तरफ बंगाल में मतदाता सूची का गहन संशोधन (SIR) की प्रक्रिया चल रही है। ऐसी स्थिति में कथित तौर पर बांग्लादेशी युवक रियाद की गिरफ्तारी को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त युवक 3 साल पहले दलालों के माध्यम से अवैध तरीके से भारत आया था। इसके बाद कोलकाता के टॉलीगंज इलाके में उसने रहना शुरू कर दिया था। हाल ही में रियाद पांडुआ के तिन्ना इलाके में रहने लगा था। बताया जाता है कि यहां वह अपने एक रिश्तेदार के घर रह रहा था।

गोपनीय सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर शनिवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार न तो रियाद के पास भारत का नागरिक होने का वैध दस्तावेज मिला है और न ही उसके पास से भारत में रहने का कोई दस्तावेज मिला है। पुलिस ने अवैध तरीके से भारत में घुसपैठ करने का आरोप लगाते हुए रियाद के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

अदालत में पेश करने से पहले गिरफ्तार युवक ने मीडिया को दिए बयान में कहा कि मैं बांग्लादेश से तीन साल पहले भारत आया था। मेरा घर बड़ीशाल में है। यहां टॉलीगंज में रहता था। डॉक्टर दिखाने के लिए पांडुआ आया था। रियाद क्यों बांग्लादेश से पश्चिम बंगाल आया था? पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Prev Article
मेसी के G.O.A.T. इंडिया टूर के मुख्य आयोजक सतद्रु दत्ता के घर पहुंची विधाननगर पुलिस

Articles you may like: