पश्चिम बंगाल उच्च शिक्षा विभाग ने 8 यूनिवर्सिटी के स्थायी VC का नियुक्ति पत्र आखिरकार जारी कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने इन सभी 8 स्थायी उपाचार्यों के नामों पर करीब 1 माह पहले ही अपनी मुहर लगा दी थी। 16 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट ने राज्य के 8 यूनिवर्सिटी के लिए स्थायी उपाचार्यों की नियुक्ति को लेकर एक मामले की सुनवाई के दौरान इन 8 नामों पर अपनी सहमति जता दी थी।
Telegraph की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार पिछले लगभग 2 सालों से इन यूनिवर्सिटी में कोई स्थायी उपाचार्य नहीं था। इन यूनिवर्सिटी का संचालन राज्यपाल व यूनिवर्सिटी के आचार्य द्वारा नियुक्त कार्यवाहक उपाचार्य के तौर पर स्टेट-एडेड यूनिवर्सिटी के पूर्व अधिकारियों के माध्यम से किया जा रहा था।
आरोप लगाया गया था कि इन उपाचार्यों की नियुक्ति के विषय में राज्य सरकार के साथ कोई बात नहीं गयी थी। लेकिन आखिरकार गुरुवार को इन आठों यूनिवर्सिटी के स्थायी उपाचार्यों का नियुक्ति पत्र उच्च शिक्षा विभाग ने जारी कर दिया। हालांकि इस प्रक्रिया में थोड़ा विलंब होने का प्रमुख कारण डायमंड हार्बर वीमेंस यूनिवर्सिटी और पंचानन वर्मा यूनिवर्सिटी का राजभवन से अनुमोदन मिलने में देर होना बताया जाता है।
TOI से मिली जानकारी के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार किस यूनिवर्सिटी को मिला कौन सा स्थायी उपाचार्य?
संस्कृत कॉलेज व यूनिवर्सिटी - अयन भट्टाचार्य
कूचबिहार पंचानन वर्मा यूनिवर्सिटी - संचारी रॉय मुखर्जी
हरिचांद गुरुचांद यूनिवर्सिटी, उत्तर 24 परगना - निमाई चंद्र साहा
बाबा साहेब अम्बेदकर एडुकेशन यूनिवर्सिटी - अरुणाशिष गोस्वामी
पश्चिम बंगाल राज्य यूनिवर्सिटी - देबब्रत मित्रा
रायगंज यूनिवर्सिटी - अर्णब सेन
उत्तर बंग कृषि विश्वविद्यालय - देबब्रत बसु