कितनी है प्रिया सचदेव की दौलत? क्या सौतन करिश्मा कपूर के आगे फीकी है इनकी चमक या फिर…

क्या बॉलीवुड स्टार और कपूर खानदान की बड़ी बेटी करिश्मा के आगे प्रिया की चमक फीकी पड़ जाएगी? कितनी है संजय कपूर की विधवा पत्नी प्रिया सचदेव की दौलत?

By Moumita Bhattacharya

Sep 22, 2025 11:33 IST

मुंह में मधुमक्खी घुस जाने की वजह से बिजनेस टाइकून और बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर (Sanjay Kapoor networth) का निधन हो गया था। इसके बाद से ही संजय कपूर की जायदाद को लेकर विवाद शुरू हो गया। एक ओर जहां संजय कपूर की मां ने उनकी 30,000 करोड़ की जायदाद में अपना हिस्सा मांगा था, वहीं अब करिश्मा कपूर के दोनों बच्चे भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने भी कोर्ट में अपना हक दिलवाने के लिए याचिका दायर कर दी है।

बिजनेस टाइकून संजय कपूर से अलग बात अगर प्रिया सचदेव और करिश्मा कपूर की नेटवर्थ की करें तो क्या बॉलीवुड स्टार और कपूर खानदान की बड़ी बेटी करिश्मा के आगे प्रिया की चमक फीकी पड़ जाएगी? कितनी है संजय कपूर की विधवा पत्नी प्रिया सचदेव की दौलत?

कितनी अमीर है कपूर खानदान की लाडली?

सबसे पहले बात बॉलीवुड स्टार करिश्मा कपूर की करते हैं। करिश्मा खुद फिल्म स्टार रह चुकी हैं और वह कपूर खानदान की बेटी भी हैं। इसलिए कहा जा सकता है कि करिश्मा कपूर खानदानी रईस हैं। संजय कपूर से जब करिश्मा अलग हुई थी उस समय उन्हें एलीमनी के तौर पर 70 करोड़ रुपए मिले थे। करिश्मा को 14 करोड़ के बॉन्ड मिले थे, जिसपर उन्हें 10 लाख रुपए का ब्याज मिलता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो करिश्मा कपूर की नेटवर्थ करीब 210 करोड़ रुपए है।

कितना है प्रिया सचदेव का नेटवर्थ?

वहीं बात अगर करिश्मा की सौतन प्रिया सचदेव की करें तो वह भी करिश्मा से पीछे नहीं है। प्रिया सचदेव कई कंपनियों की निदेशक पद पर काम कर चुकी हैं। वह एक लग्जरी ई-कॉमर्स प्लेटफार्म की सह-संस्थापक रह चुकी हैं। फोर्ब्स के मुताबिक प्रिया सचदेव की नेटवर्थ 10,300 करोड़ रुपए है। अब आप समझ ही चुके होंगे कि दौलत के मामले के प्रिया सचदेव, करिश्मा कपूर से काफी आगे हैं। वह बॉलीवुड के बादशाह शाहरूख खान, जिनकी नेटवर्थ 7700 करोड़ रुपए बतायी जाती है, से भी ज्यादा अमीर हैं।

Prev Article
कलछुल-छोलनी से नहीं,जेसीबी की मदद से कड़ाही में पक रही दाल ?
Next Article
धर्मेंद्र की तबीयत में सुधार, देओल परिवार कर रहा है 90वां जन्मदिन मनाने की तैयारी! कैसे? जानिए यहां

Articles you may like: