अंतर्राष्ट्रीय कोलकाता पुस्तक मेला में प्रसिद्ध लेखक प्रो. (डॉ.) रमा प्रसाद बनर्जी की नई किताब 'गीता फॉर वर्क एंड लाइफ' का विमोचन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में EIILM-कोलकाता के छात्र-छात्राओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। इसके साथ ही स्वास्थ्य, कूटनीति, कला और कॉर्पोरेट क्षेत्रों के कई दिग्गज भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।
अपनी किताब 'गीता फॉर वर्क एंड लाइफ' के बारे में बताते हुए EIILM-कोलकाता के चेयरमैन और निदेशक और AIF के संस्थापक प्रो. (डॉ.) रमा प्रसाद बनर्जी ने कहा कि यह किताब भगवद गीता की शाश्वत ज्ञान और आधुनिक प्रोफेशनल और व्यक्तिगत जीवन में इसकी प्रासंगिकता के बारे में बात करती है और लीडरशिप, नैतिकता और निर्णय लेने के बारे में प्रैक्टिकल जानकारी देती है।
इस दौरान टॉलीवुड स्टार आबिर चटर्जी और प्रियंका सरकार के साथ ही भारत में अर्जेंटिना के डेप्यूटी चीफ ऑफ मिशन आंद्रेस सबेस्टियन रोजस, अंतर्राष्ट्रीय कोलकाता पुस्तक मेला के अध्यक्ष सुधांशु शेखर दे, अंतर्राष्ट्रीय कोलकाता पुस्तक मेला के सचिव त्रिदिब कुमार चटर्जी मुख्य रूप से उपस्थित थे। इसके साथ ही संजुक्ता देब रॉय, आरए निदेशक- ग्लोबल प्री-मार्केट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारी प्रसेनजीत पाल, एम. गोपीनाथ, एस.के. दत्त, रघु बीएस समेत अन्य उपस्थित थे।
अपने संबोधन में त्रिदिब कुमार चटर्जी ने कहा, 'मैं काफी लोगों से मिला हूं लेकिन मेधा का बेहतरीन उदाहरण हैं डॉ. आर.पी. बनर्जी। हर साल उनकी एक किताब लॉन्च होती है और वह पुस्तक मेले में ही होती है।'
वहीं आबिर चटर्जी ने कहा, 'जीवन में हार-जीत लगी रहती है। अगर हम कुछ हारते हैं तो हमारे जीवन में हार से ज्यादा यह महत्व रखता है कि हमने क्या सीखा? हम उस एक हार की वजह से हारकर न बैठ जाएं।' इसके साथ ही उन्होंने मौके पर उपस्थित छात्रों को सलाह देते हुए कहा कि हमेशा चुनिंदा दोस्त ही बनाना चाहिए।