🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

जाड़े की धुआंधार पारी में पश्चिमी झंझावात ने लगाया 'ब्रेक', सामान्य से ऊपर गया कोलकाता का तापमान

महानगर कोलकाता का न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर चला गया है। क्या क्रिसमस से पहले तापमान में नहीं आएगी गिरावट? क्या कहता है मौसम विभाग?

By Moumita Bhattacharya

Dec 18, 2025 10:13 IST

सर्दियों के सुहाने सफर में अचानक आयी रुकावट के लिए खेद है! मौसम विभाग की माने तो यह रुकावट पश्चिमी झंझावातों की वजह से आयी है। क्रिसमस के समय अगर कड़ाके की ठंड के साथ कॉफी और इंग्लिश ब्रेकफास्ट का आपने प्लान बनाया है तो आपको थोड़ी मुश्किलें आ सकती हैं। क्यों? क्योंकि महानगर कोलकाता का न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर चला गया है। क्या क्रिसमस से पहले तापमान में नहीं आएगी गिरावट? क्या कहता है मौसम विभाग?

बढ़ा न्यूनतम तापमान

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को कोलकाता का न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस था जो सामान्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं गुरुवार की सुबह कोलकाता का न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस था जो सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। कहा जा सकता है कि गुरुवार का न्यूनतम तापमान बुधवार से भी ज्यादा हो गया है।

सर्दी के मौसम में अचानक रुकावट क्यों आ रही है? मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर-पश्चिम भारत में पश्चिमी झंझावात की एक जोड़ी सक्रिय है। इसके साथ ही असम के ऊपर एक चक्रवात बन रहा है। इस वजह से ही सर्दी के रास्ते में रुकावट आ रही है। हालांकि मौसम विभाग इसे सर्दी के रास्ते में आयी एक अस्थायी रुकावट ही बता रहे हैं।

कब से फिर नीचे जाएगा पारा?

मिली जानकारी के मुताबिक मौसम में ठंडक का अहसास अगले 21 दिसंबर तक कम ही बने रहने की संभावना है। बताया जाता है कि 3 दिनों तक मौसम में कोई खास परिवर्तन भी नहीं होगा। सुबह में कोहरा तो छाएगा लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही मौसम साफ भी हो जाएगा और दृश्यता भी बढ़ने लगेगी। हालांकि उम्मीद की जा रही है कि क्रिसमस से पहले पारा में थोड़ी गिरावट दर्ज की जा सकती है।

शुक्रवार को कहां कितना रह सकता है न्यूनतम तापमान?

दार्जिलिंग में 5 डिग्री सेल्सियस

कलिम्पोंग में 9 डिग्री सेल्सियस

सिलीगुड़ी में 14 डिग्री सेल्सियस

जलपाईगुड़ी में 11 डिग्री सेल्सियस

हावड़ा में 15 डिग्री सेल्सियस

दमदम में 16 डिग्री सेल्सियस

सॉल्टलेक में 17 डिग्री सेल्सियस

मुर्शिदाबाद में 13 डिग्री सेल्सियस

बहरमपुर में 13 डिग्री सेल्सियस

शांतिनिकेतन में 12 डिग्री सेल्सियस

Prev Article
कोलकाता में ED की छापेमारी, उद्योगपति राहुल सराफ के कार्यालय में ED की तलाशी
Next Article
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 'योग्य' शिक्षकों की नौकरी की मियाद 31 अगस्त तक बढ़ी

Articles you may like: