चिकन खाने की जिद्द करने पर मां ने बेरहमी से बच्चों को पीटा, बेटे की मौत

पल्लवी ने अपनी बेटी को भी इसी प्रकार पीटा। दोनों भाई-बहन की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। स्थानीय थाना में मामले की जानकारी दी गयी।

By Debarghya Bhattacharya, Posted By : Moumita Bhattacharya

Sep 29, 2025 13:28 IST

चिकन खाने की जिद्द करने पर 7 वर्षीय बेटे को रोटी बेलने वाले बेलन-चकला से पिटने का आरोप मां पर लगाया गया है। सिर्फ बेटे ही नहीं मां पर अपनी 10 साल की बेटी को भी निर्ममता के साथ पिटने का आरोप है। बताया जाता है कि मां की पिटाई से बेटे की मौत हो गयी है। यह घटना महाराष्ट्र के पालघर की बतायी जाती है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृत 7 वर्षीय बच्चे का नाम चिन्मय धुमड़े है। उसने चिकन का एक डिश बनाकर खिलाने की जिद्द अपनी मां से की थी। इसके बाद ही मां पल्लवी धुमड़े (40) ने रोटी बेलने के चकला-बेलन से उसकी पिटाई कर दी। आरोप है कि पल्लवी ने अपनी बेटी को भी इसी प्रकार पीटा। दोनों भाई-बहन की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। स्थानीय थाना में मामले की जानकारी दी गयी।

पुलिस ने आरोपी पल्लवी को गिरफ्तार कर लिया। पल्लवी की बेटी को गंभीर रूप से घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं पल्लवी के खिलाफ पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और इस बात का पता लगाने की कोशिश भी कर रही है कि क्या सिर्फ चिकन खाने की जिद्द करने पर ही मां पल्लवी ने अपने बेटे व बेटी को इतनी बेरहमी के साथ पीटा? या इसके पीछे कोई अन्य कारण भी है।

Prev Article
जुबिन की मौत को लेकर युवाओं में आक्रोशः 'असम को नेपाल नहीं बनने दूंगा’-हिमंत की चेतावनी
Next Article
चारमीनार के पास विदेशी महिला का उत्पीड़न, वीडियो देखकर कार्रवाई कर रही है पुलिस

Articles you may like: