सांस्कृतिक पुनर्निर्माण मिशन और भारतीय भाषा परिषद के संयुक्त तत्वावधान में 31वें हिंदी मेले के दूसरे दिन आशु भाषण प्रतियोगिता, कविता कोलाज प्रतियोगिता और कोलकाता कविता उत्सव का आयोजन हुआ। इस अवसर पर चर्चित काव्य गायिका चिन्मय त्रिपाठी और काव्य गायक जोएल मुखर्जी की आधुनिक हिंदी कविताओं की संगीतमय प्रस्तुति हुई। कविता कोलाज प्रतियोगिता में बतौर निर्णायक डॉ.अभिज्ञात, डॉ. विनय मिश्र और डॉ. कमल कुमार तथा आशु भाषण प्रतियोगिता में डॉ. उर्वशी श्रीवास्तव, डॉ. आदित्य विक्रम सिंह और कुमार किसलय मौजूद थे।
कविता कोलाज प्रतियोगिता में शिखर सम्मान स्वतंत्र दल (आदित्य तिवारी) को प्रथम स्थान बेथुन कॉलेज समूह को, द्वितीय स्थान ऋषि बंकिम चन्द्र सांध्य महाविद्यालय समूह को, तृतीय स्थान विद्यासागर विश्वविद्यालय समूह को, प्रथम विशेष स्थान हाजीनगर आदर्श हिंदी बालिका विद्यालय समूह को और द्वितीय विशेष स्थान श्री हरि उच्च विद्यालय समूह को मिला।
आशु भाषण प्रतियोगिता में शिखर सम्मान पीयूष साव, प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय, प्रथम स्थान पम्मी सिंह, सेंट ल्युक्स डे स्कूल, द्वितीय स्थान शगुन सिंह, सेंट ल्युक्स डे स्कूल, तृतीय स्थान आशुतोष राउत, तालंदु बी.एड कॉलेज, प्रथम विशेष शिल्पी गुप्ता, ऋषि बंकिम चंद्र कॉलेज फॉर वूमेन, द्वितीय विशेष धृति प्रसाद, ओरिएंटल पब्लिक स्कूल को मिला।
मेले के प्रथम दिन आयोजित लघु नाटक प्रतियोगिता का शिखर सम्मान नाट्य मंच को प्रथम स्थान आदर्श हिंदी नाट्य मंच को, द्वितीय स्थान स्वतंत्र दल को, तृतीय स्थान बेथुन कॉलेज को, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक संदीप भारती को, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता अश्किल मिश्रा को, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री रेशमा खातून को और सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार इतिका मिश्रा को मिला।
इस अवसर पर आयोजित कोलकाता कविता उत्सव में नरेश सक्सेना, अनिल त्रिपाठी, मृत्युंजय कुमार सिंह, शहंशाह आलम, महेश आलोक, अंजुमन आरा, विनय सौरभ, प्रशांत रमण रवि, संध्या निवेदिता, ज्योति शोभा, सावित्री बड़ाईक, प्रतिभा चौहान, मनीष यादव, निर्मला पुतुल, राज्यवर्द्धन, सुनील कुमार शर्मा, निर्मला तोदी, गीता दुबे, संजय, चाहत अन्वी, शैलेश गुप्ता, रश्मि शर्मा, अनिला राखेचा, रामप्रवेश रजक ने काव्य पाठ किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संजय यादव, रवींद्र शर्मा, हरे कृष्ण यादव, अनुराधा भगत, स्वीटी भगत, सुमिता गुप्ता,अनूप प्रसाद,सत्यम पांडेय,फूलचंद राम,सुब्रत साहा, अंकित कुमार,अंशिका, प्रमोद महतो ने विशेष सहयोग दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन आनंद गुप्ता, कलावती कुमारी, हंस राज, आकांक्षा आदित्य, सुषमा कुमारी, ज्योति चौरसिया, विशाल साव, राज घोष ने किया और धन्यवाद ज्ञापन शिव प्रकाश दास ने दिया।