🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

बंगाल में खिला कमल! PM मोदी ने मैजिक का श्रेय दिया कर्मठ कार्यकर्ताओं, अमित शाह ने दी कौन सी बधाई?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पर भावुक संदेश जारी कर बंगाल की जनता के प्रति आभार जताया।

By Moumita Bhattacharya

May 04, 2026 18:54 IST

पश्चिम बंगाल में आखिरकार सत्ता परिवर्तन हो गया है। करीब 15 साल के तृणमूल कांग्रेस के शासन का अंत करते हुए भाजपा ने भारी बहुमत के साथ सरकार बनाने की ओर बढ़ रही है। इस ऐतिहासिक जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पर भावुक संदेश जारी कर बंगाल की जनता के प्रति आभार जताया।

साथ ही भाजपा नेतृत्व ने एकबार फिर से 'सोनार बांग्ला' बनाने के लिए दिन-रात काम करने का संकल्प भी दोहराया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल चुनाव में ऐतिहासिक जीत को लेकर 2 पोस्ट किया है। एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'पश्चिम बंगाल में कमल खिल उठा है!' उन्होंने आगे लिखा, 'वर्ष 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव अविस्मरणीय रहेंगे। जनशक्ति की जीत हुई है और भाजपा के सुशासन की राजनीति को यहां के लोगों का भरपूर आशीर्वाद मिला है। इस ऐतिहासिक विजय के लिए बंगाल के अपने भाई-बहनों का हृदय से आभारी हूं।'

साथ ही उन्होंने लिखा कि जनता-जनार्दन ने भाजपा को अभूतपूर्व जनादेश दिया है। हमारी डबल इंजन सरकार समाज के सभी वर्गों के लिए समान अवसर और सम्मान सुनिश्चित करेगी। वहीं दूसरे पोस्ट में उन्होंने बंगाल में भाजपा की जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं देते हुए लिखा, 'मैं उन सभी को नमन करता हूं। उन्होंने जमीनी स्तर पर निरंतर कड़ी मेहनत की है और अनेक चुनौतियों का सामना किया है। उन्होंने हमारे विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाया है। वे हमारी पार्टी की असली ताकत हैं।'


वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा, 'बंगाल ने जिन आशाओं और आकांक्षाओं के साथ मोदी जी के नेतृत्व पर यह विश्वास जताया है, हम निश्चित रूप से उन्हें पूरा करेंगे। चैतन्य महाप्रभु, स्वामी विवेकानंद, कविगुरु टैगोर, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे महापुरुषों की पावन भूमि बंगाल का खोया गौरव लौटाने और 'सोनार बांग्ला' के स्वप्न को साकार करने के लिए भाजपा दिन-रात एक कर देगी।'

Articles you may like:

Election