🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

जनादेश ने बदली केरल की सियासत, UDF की बढ़त पर राहुल का संदेश

95+ सीटों पर बढ़त के साथ कांग्रेस गठबंधन मजबूत, 10 साल बाद LDF सरकार का अंत लगभग तय।

By श्वेता सिंह

May 04, 2026 18:36 IST

नई दिल्लीः केरल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (United Democratic Front- UDF) ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए सत्ता में वापसी की ओर मजबूत कदम बढ़ा दिए हैं। चुनाव आयोग के ताजा रुझानों के अनुसार 140 सदस्यीय विधानसभा में UDF 95 से अधिक सीटों पर आगे या जीत दर्ज कर चुका है, जिससे स्पष्ट बहुमत की स्थिति बनती दिख रही है।

राज्य में पिछले एक दशक से शासन कर रहे लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (Left Democratic Front -LDF) के लिए यह परिणाम बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है। रुझानों के अनुसार, केरल में 10 साल बाद सत्ता परिवर्तन लगभग तय नजर आ रहा है, जो राज्य की राजनीति में एक महत्वपूर्ण बदलाव का संकेत देता है।

इस जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने केरल की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि यह एक निर्णायक जनादेश है और इसके लिए राज्य के लोगों का धन्यवाद। उन्होंने UDF के नेताओं और कार्यकर्ताओं को कड़ी मेहनत और सुव्यवस्थित चुनाव अभियान के लिए बधाई दी।

राहुल गांधी ने अपने संदेश में कहा कि केरल में अपार प्रतिभा और क्षमता मौजूद है, और अब एक ऐसी सरकार बनने जा रही है जो इन संसाधनों का बेहतर उपयोग करने की दृष्टि रखती है। उन्होंने विश्वास जताया कि नई सरकार राज्य के विकास को नई दिशा देगी और जनता की अपेक्षाओं पर खरी उतरेगी।

उन्होंने यह भी संकेत दिया कि वे जल्द ही केरल का दौरा करेंगे और जनता से सीधे संवाद स्थापित करेंगे। इससे यह स्पष्ट होता है कि कांग्रेस राज्य में अपनी राजनीतिक स्थिति को और मजबूत करने के लिए सक्रिय रणनीति पर काम कर रही है।

Articles you may like:

Election