🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

बुलडोजर एक्शन पर अग्निमित्रा पॉल का दो टूक, 'जिन पर देखने की जिम्मेदारी है, उन पर भी होगी कार्रवाई'

अग्निमित्रा पॉल ने बताया कि 6 अवैध निर्माणों को नोटिस भेजा गया था। बीबी चटर्जी स्ट्रीट पर जिस घर को ध्वस्त किया गया, वह पूरी तरह से गैरकानूनी है।

By Moumita Bhattacharya

May 24, 2026 15:05 IST

सुबह से ही कोलकाता में बुलडोजर एक्शन चल रहा है। रविवार की सुबह से कई अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया गया है। कसबा के बीबी चटर्जी स्ट्रीट पर अवैध निर्माण के ध्वस्तीकरण का जायजा लेने के लिए नगर व शहरी विकास मंत्री अग्निमित्रा पॉल पहुंची।

वहां से उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि सरकार या नगर निगम की तरफ से जिनपर देखने की जिम्मेदारी सौंपी गयी थी, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि जिन लोगों को यह जिम्मेदारी सौंपी गयी थी कि कहां अवैध निर्माण किया जा रहा है, कहां वैध निर्माण के साथ अवैध निर्माण के कुछ हिस्सों को भी जोड़ दिया जा रहा है, उनके खिलाफ भी एक्शन होगा। इसी प्रकार से जिन्होंने इन इमारतों का निर्माण किया है, जिनका रुपया लगा है, जो डेवलपर अथवा प्रोमोटर हैं, उन सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Read Also | कोलकाता में पार्किंग शुल्क को लेकर मनमानी और अवैध पार्किंग को रोकने के लिए लालबाजार सक्रिय

तिलजला, कसबा और बेलियाघाटा के कई अवैध निर्माणों को तोड़ने का काम रविवार को किया जा रहा है। किसी के साथ सोना पप्पु तो किसी के साथ राजू नस्कर का नाम जुड़ा हुआ है। अग्निमित्रा पॉल ने बताया कि 6 अवैध निर्माणों को नोटिस भेजा गया था। उन्होंने बताया 143 बीबी चटर्जी स्ट्रीट पर जिस घर को ध्वस्त किया जा रहा है, वह पूरी तरह से गैरकानूनी है। दावा किया जा रहा है कि इसका निर्माण सोना पप्पु ने किया था।

मंत्री ने कहा कि भले ही सामने से किसी और का नाम है लेकिन हमें पता चला है कि इसका निर्माण नोटोरियस अपराधी सोना पप्पु ने ही किया है। इसी तरह से 6 जगहों की पहचान की गयी है। कुछ एक और नोटोरियस अपराधी राजू नस्कर के नाम पर है। वह तृणमूल का करीबी है। बाबु सोना, सोना पप्पु सब अपराधी हैं।

अग्निमित्रा पॉल ने आगे कहा कि जिन निर्माणों को लेकर सवाल उठ रहे हैं, उन सभी को नोटिस भेजकर पहले उनका पक्ष या स्पष्टीकरण मांगा जा चुका है। इसके बाद बातचीत के बाद ही यह तय किया गया है कि आगे कौन सी कार्रवाई की जाएगी। हमें उनकी ओर से कोई जवाब नहीं मिला।

Read Also | सुप्रीम कोर्ट में फिर से टली IPAC मामले की सुनवाई, 3 माह बाद होगी अगली सुनवाई

उन्होंने आगे कहा कि इसलिए पुलिस और नगर निगम मिलकर ध्वस्तीकरण का काम कर रहे हैं। पूरे बंगाल में जिन लोगों ने पिछली सरकार के समर्थन में प्रशासन को ताक पर रखकर इस तरह के काम किए हैं, उन सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि सरकार कानून के अनुसार ही कार्रवाई करेगी। कानून से बाहर जाकर कोई काम नहीं होगा और प्रशासन को चुनौती देकर भी कुछ नहीं किया जाएगा।