कांग्रेस सांसद शशि थरुर (Shashi Tharoor) के काफिले पर हमले का आरोप सामने आया है। शुक्रवार की रात को केरलम के मल्लपुरम जिले के चेल्लिथोडूरे के पास चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस नेता के काफिले पर हमले का आरोप सामने आया है। बताया जाता है कि इस हमले में उनके सुरक्षाकर्मी बुरी तरह से घायल हो गए हैं।
इस मामले में अभी तक 5 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। चुनाव से पहले ऐसी घटना के सामने आने की वजह से काफी हंगामा मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को UDF प्रत्याशी एपी अनिल कुमार के समर्थन में चुनाव प्रचार के लिए सांसद केरलम के वांडुब जा रहे थे। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार बाईक सवार कुछ आपराधिक तत्वों ने शशि थरुर की गाड़ी का पीछा किया और उन पर हमला किया। इतना ही नहीं उनके काफिले की गाड़ियों को घेर लिया गया और गालीगलौज करने का आरोप भी लगाया गया। तुरंत ही इलाके का माहौल तनावपूर्ण हो गया। बताया जाता है कि गाड़ी के शीशे और विंडस्क्रिन पर लगातार हमला किया जा रहा था।
Read Also | कहां देख सकेंगे रिकॉर्ड ₹167 करोड़ में बिकी राजा रवि वर्मा की पेंटिंग 'कृष्ण और यशोदा'?
Malappuram, Keralam: A complaint has been filed alleging that the convoy of Congress MP Shashi Tharoor was blocked near Thiruvalli Chellithodu bridge while he was travelling to an election campaign event in Wandoor.
— IANS (@ians_india) April 3, 2026
The complaint claims that Tharoor’s gunman was assaulted… pic.twitter.com/CVqZ25TzbP
कांग्रेस सांसद शशि थरुर को बचाने के लिए उनके सुरक्षाकर्मी आगे बढ़े तो उनके साथ भी हाथापाई की गयी जिसमें सुरक्षाकर्मी बुरी तरह से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया। बताया जाता है कि शशि थरुर को कोई चोट नहीं आयी है।
इस बारे में पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और मामले की पूरी जांच होगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में शामिल मुख्य आरोपी के खिलाफ गैरजमानती वारंट में मामला दायर किया गया है।
चुनाव से ठीक पहले इस प्रकार के हमले की राजनैतिक जानकार तीव्र निंदा कर रहे हैं। चुनाव के माहौल में सुरक्षा और शांतिपूर्ण चुनाव प्रक्रिया को लेकर चिंता जतायी जा रही है। गौरतलब है कि केरल विधानसभा का चुनाव एक ही चरण में 9 अप्रैल को होगा। वोटों की गणना अन्य राज्यों के साथ 4 मई को होगी।