नई दिल्ली: शुक्रवार रात दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। भारत में आज जहां भूकंप आया है, वो हैं- दिल्ली, जम्मू कश्मीर, पंजाब, हरियाणा। दिल्ली में अभी कुछ देर पहले भूंकप आया है। दिल्ली के साथ-साथ जम्मू कश्मीर से लेकर पंजाब और हरियाणा में भी भूकंप के झटके लगे हैं। राज्यों में भूकंप की तीव्रता ज्यादा तेज नहीं थी, इसलिए जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।
अधिकारियों के अनुसार, यह झटके रात करीब 9:45 बजे महसूस किए गए और कुछ सेकंड तक जारी रहे। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.9 मापी गई। इसका केंद्र अफगानिस्तान में था, जिसकी लोकेशन 36.398 डिग्री उत्तर अक्षांश और 70.878 डिग्री पूर्व देशांतर बताई गई है। भूकंप की गहराई लगभग 150 किलोमीटर दर्ज की गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, झटके अचानक महसूस हुए। झटके इतने तेज थे कि कई इलाकों में लोगों ने कंपन को साफ महसूस किया। अचानक आए इस भूकंप के कारण रात में ही हलचल मच गई। हालांकि, राहत की बात यह रही कि अब तक कहीं से भी जान-माल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है।
इससे पहले, देश के अन्य हिस्सों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। इनकी तीव्रता कम होने के कारण वहां भी किसी नुकसान की सूचना नहीं है। विशेषज्ञों के अनुसार, उत्तर भारत का यह क्षेत्र भूकंप के लिहाज से संवेदनशील है, इसलिए ऐसे झटके समय-समय पर महसूस होते रहते हैं।