🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

मुकुल राय के निधन पर अभिषेक बनर्जी ने जतायी संवेदना, कहा - 'तृणमूल के फाउंडिंग पिलर...'

तृणमूल कांग्रेस के 'फाउंडिंग पिलर' मुकुल राय के निधन पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर पोस्ट किया।

By Tuhina Mondal, Posted By : Moumita Bhattacharya

Feb 23, 2026 11:52 IST

साल 2021...जून का महीना...दिन शुक्रवार! एक ओर सूरज अपनी तेज गर्मी बरसा रहा था और दूसरी ओर कोरोना काल का भयावह अध्याय। जून की तपती दोपहर में बंगाल में राजनीति का पारा भी चढ़ रहा था क्योंकि लगभग साढे 3 सालों से अधिक का समय भाजपा में बिताने के बाद तृणमूल में हो रही थी मुकुल राय (Mukul Roy) की हो रही थी 'घर वापसी'।

माइक्रोफोन लेकर खड़े होने की कोशिश करते वरिष्ठ नेता मुकुल राय का हाथ पकड़कर अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) उन्हें कुर्सी पर बैठने का अनुरोध करते दिखे थे। यहीं वह दिन था जब 'अलगाव' की सारी अफवाहों को खत्म कर बंगाल की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत हुई थी।

Read Also | खत्म हुई पिछले डेढ़ सालों की लड़ाई, पिता मुकुल राय के निधन से बेटा शुभ्रांशु शोक-स्तब्ध

23 फरवरी 2026 को लंबी बीमारियों के बाद मुकुल राय का निधन हो गया। तृणमूल कांग्रेस के 'फाउंडिंग पिलर' मुकुल राय के निधन पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर पोस्ट किया।

अपने पोस्ट में अभिषेक बनर्जी ने लिखा है कि बंगाल के राजनैतिक इतिहास में एक युग का समापन हो गया। वह अनुभवी एक वरिष्ठ नेता थे। राज्य के जनजीवन और राजनैतिक यात्रा के एक महत्वपूर्ण अध्याय के गठन में उन्होंने मदद की थी। उन्होंने संगठन के शुरुआती सालों में इसे बढ़ाने और मजबूत बनानें में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी।

आम जनता उनकी निष्ठा को श्रद्धा के साथ याद करेगी। अभिषेक बनर्जी ने आगे लिखा कि राष्ट्रीय तृणमूल कांग्रेस प्रतिष्ठाता स्तंभ के तौर पर मुकुल राय ने पार्टी के शुरुआती सालों में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी। उनके परिवार, मित्रों, समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। उनकी आत्मा की शांति के लिए मैं प्रार्थना करता हूं।

बता दें, मुकुल राय के बेटे शुभ्रांशु राय ने मीडिया से हुई बातचीत में कहा कि तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने उन्हें फोन किया था। उन्होंने ही सारी व्यवस्थाएं कर दी है। शुभ्रांशु ने कहा कि संभवतः मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर ही अभिषेक बनर्जी ने उन्हें फोन किया था।

Prev Article
खत्म हुई पिछले डेढ़ सालों की लड़ाई, पिता मुकुल राय के निधन से बेटा शुभ्रांशु शोक-स्तब्ध
Next Article
153 सालों की धरोहरः क्या कोलकाता की ट्राम इतिहास के पन्नों में सिमट जाएगी..!

Articles you may like: