दुर्गा पूजा 2025 : नोएडा के वह दुर्गा पूजा पंडाल जो होते हैं सबसे भव्य, मत करें इन्हें मिस

अगर इस साल की दुर्गापूजा में आप नोएडा और दिल्ली के आसपास के इलाकों में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो जरा ध्यान दें। सिर्फ गरबा और डांडिया नाइट्स ही नहीं बल्कि कुछ ऐसे दुर्गापूजा पंडालों में भी जरूर घूमें जिनकी भव्यता आकर्षित करती है।

By Moumita Bhattacharya

Sep 22, 2025 13:25 IST

दुर्गापूजा को एक ओर जहां नारी शक्ति की आराधना के तौर पर देखा जाता है, वहीं दूसरी ओर इसे बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में भी देखा जाता है। अगर इस साल की दुर्गापूजा में आप नोएडा और दिल्ली के आसपास के इलाकों में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो जरा ध्यान दें।

सिर्फ गरबा और डांडिया नाइट्स ही नहीं बल्कि कुछ ऐसे दुर्गापूजा पंडालों (Durga Puja) में भी जरूर घूमें जिनकी भव्यता आकर्षित करती है। हम यहां आपको नोएडा के उन दुर्गापूजा पंडालों के नाम बता रहे हैं जिन्हें बिल्कुल मिस मत कीजिएगा -

बलाका बंगाली कल्चरल एसोसिएशन पंडाल (सेक्टर 61)

यह दुर्गापूजा पंडाल स्थानीय लोगों में बहुत लोकप्रिय है, जहां बड़ी संख्या में लोग देवी दुर्गा के दर्शन और पूजा करने के लिए आते हैं। इस साल इस दुर्गापूजा पंडाल में खासतौर पर सारेगामापा 2010 के विजेता सलील चौधरी को अपनी प्रस्तुति देने के लिए आमंत्रित किया गया है।

नोएडा कालीबाड़ी (सेक्टर 26)

नोएडा कालीबाड़ी को यहां के भक्तिमय वातावरण के लिए सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं लेकिन शोर-शराबे से दूर यहां बड़ी शांति के साथ देवी की पूजा-अर्चना की जाती है।

जलवायु विहार सांस्कृतिक कल्याण समिति (सेक्टर 25)

इस साल समिति अपने 33वें वर्ष का जश्न मनाएगा। इस साल पूजा पंडाल का थीम 'हावड़ा स्टेशन बिल्डिंग' रखा गया है जहां बंगाल के इस ऐतिहासिक इमारत और उसके गौरवमय इतिहास की झलक दिखाई जाएगी। इस समिति की स्थापना वर्ष 1992 में की गयी थी जहां आपको बंगाली कला और संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी।

नवोदय पूजा समिति पंडाल (सेक्टर 55)

हर साल की तरह इस साल भी नवोदय पूजा समिति पंडाल में बड़े ही धूमधाम के साथ पारंपरिक तरीके से दुर्गापूजा का आयोजन किया जा रहा है। यहां आने वाले दर्शक न सिर्फ मां दुर्गा का दर्शन और पूजा कर सकेंगे बल्कि 28 सितंबर को यहां लगने वाले आनंदमेला में विभिन्न प्रकार के पारंपरिक पकवानों का आनंद भी उठा सकेंगे।

सनशाइन हेलिओज दुर्गा पूजा पंडाल (सेक्टर 78)

पिछले कुछ सालों में इस दुर्गा पूजा पंडाल की लोकप्रियता में काफी इजाफा हुआ है। यहां भी आपको पारंपरिक तरीके से ही दुर्गा पूजा और उसके सभी नियमों का पालन करने का मौका मिलेगा। नवरात्रि के आखिरी 5 दिनों के दौरान यहां आप यहां देवी दुर्गा की भव्य प्रतिमा के दर्शन भी कर सकेंगे।

Prev Article
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन जल्द होगी शुरू, कब और क्या होगी संभावित रूट?
Next Article
बिहार चुनाव के बाद मोदी का कांग्रेस पर ताबड़तोड़ हमला, राहुल गांधी को ‘नामदार’ कहकर तंज कसा

Articles you may like: