जल्द विदा होने वाली हैं मानसूनी हवाएं - आज कोलकाता समेत 8 जिलों में हल्की बारिश की संभावना, कहां-कहां?

अलीपुर मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि विदा होने से पहले मानसूनी हवाएं राज्य में कहीं भी अति भारी वर्षा नहीं कराएंगी।

By Tuhina Mondal, Posted By : Moumita Bhattacharya

Oct 11, 2025 13:22 IST

रविवार को ही विदा होना शुरू होने वाली हैं मानसूनी हवाएं। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 12 अक्तूबर से उत्तर बंगाल और 18 अक्टूबर से दक्षिण बंगाल से बारिश की विदाई की स्थिति बनने वाली है। अलीपुर मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि विदा होने से पहले मानसूनी हवाएं राज्य में कहीं भी अति भारी वर्षा नहीं कराएंगी। हालांकि बंगाल की खाड़ी पर बने जुड़वा चक्रवात की वजह से भारी मात्रा में जलवाष्प ने राज्य में प्रवेश किया है।

इस कारण शनिवार को भी कुछ-कुछ जगहों पर गरज के साथ हल्की बारिश की चेतावनी दी गयी है। मौसम विभाग ने मुख्य रूप से दक्षिण बंगाल के 8 जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना जतायी है।

मौसम विभाग ने राज्य के जिन जिलों में शनिवार को हल्की बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है, उनमें दक्षिण बंगाल के उत्तर और दक्षिण 24 परगना, कोलकाता, हावड़ा, हुगली, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम शामिल है। हालांकि रविवार से बारिश होने की कोई चेतावनी नहीं है। मौसम विभाग ने संभावना जतायी है कि शुक्रवार से ही बारिश की मात्रा में कमी आ सकती है। आगामी मंगलवार से कोलकाता का मौसम बदल सकता है। मौसम सुबह के समय शुष्क रहेगा। हालांकि अभी दिन और रात के तापमान में बहुत ज्यादा गिरावट की संभावना से मौसम वैज्ञानिकों ने इनकार किया है।

दूसरी ओर, उत्तर बंगाल में भी फिलहाल भारी वर्षा की कोई चेतावनी नहीं है। हालांकि आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। गरज के साथ कुछ-कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। उत्तर बंगाल में भी सप्ताहांत में हवा में जलवाष्प की मात्रा और भी कम हो जाएगी। बताया जाता है कि वहां भी बारिश होने की संभावना बेहद कम है।

शनिवार को कोलकाता में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जतायी गयी है। बताया जाता है कि शनिवार को कोलकाता का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। शुक्रवार को कोलकाता का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से 1 डिग्री कम है। शनिवार की सुबह कोलकाता का न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री कम है। इस दिन हवा में जलवाष्प की मात्रा अधिकतम 100 प्रतिशत और न्यूनतम 73 प्रतिशत दर्ज की गयी।

Prev Article
रविवार को राज्य पुलिस की भर्ती परीक्षा, मेट्रो रेल की विशेष सेवाएं उपलब्ध - जानिए टाइमिंग
Next Article
देश में पहली बार कलकत्ता हाई कोर्ट ने दी नाबालिग के अग्रिम जमानत मांगने के अधिकार को मान्यता

Articles you may like: