🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

साल 2026 में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं कौन-कौन सी राशि के जातक? जानिए यहां

साल 2026 में भी ग्रहों का ऐसा संयोग बनने वाला है कि 6 राशियों के जातकों के लिए खास तौर पर शादी के योग बन रहे हैं।

By Sayam Krishna Dev, Posted By : Moumita Bhattacharya

Dec 26, 2025 19:09 IST

कहा जाता है कि कौन कब और किसके साथ शादी के बंधन में बंधने वाला है यह सिर्फ ऊपरवाले के हाथ में होता है। ज्योतिषशास्त्र भी बताता है कि शादी सिर्फ आपकी इच्छा या उम्र निकल रही है, इस वजह से नहीं होती है। बल्कि शादी के लिए कुंडली में ग्रहों की स्थिति पर काफी ध्यान देना पड़ता है। शादी तय होने के लिए शुक्र व गुरु की स्थिति और शनि का प्रभाव बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण माना जाता है। साल 2026 में भी ग्रहों का ऐसा संयोग बनने वाला है कि 6 राशियों के जातकों के लिए खास तौर पर शादी के योग बन रहे हैं।

कौन सी 6 राशियों के जातकों के लिए अगले साल शादी का योग बन रहा है?

वृषभ राशि

वृषभ राशि का स्वामी शुक्र है। 2026 में शुक्र की स्थिति कई बार अच्छी बनेगी। इसके अलावा गुरु की शुभ दृष्टि प्रेम संबंधों में स्थिरता लाएगी और पारिवारिक मेलजोल बढ़ाएगी। जिनकी शादियां लंबे समय से अटकी हुई हैं वे अगले साल यानी 2026 में शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

Read Also : साल 2026 में कब-कब है नए घर में गृह प्रवेश का शुभ मुहूर्त? देखिए जनवरी से दिसंबर तक की पूरी List

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों में 2026 में ज्यादा भावुक रहेंगे। गुरु का अच्छा असर आपके फैसलों में परिवार को शामिल करेगा। शादी को लेकर अब तक जो भी उलझन में थे वे इस बार दूर हो जाएंगी। आप किसी लंबे रिश्ते में भी जुड़ सकते हैं। इस साल रिश्तों में गर्मजोशी बढ़ेगी। शादी के रास्ते में आने वाली रुकावटें दूर होंगी।

कन्या राशि

अलग-अलग वजहों से कई कन्या राशि के जातकों की शादी में देरी कर रही थी। 2026 में यह समस्या हल हो जाएगी। शनि का शुभ असर रिश्तों में आने वाली रुकावटों को दूर करेगा। शुक्र का असर प्यार और अपनापन बढ़ाएगा। शादी पक्की हो जाएगी।

तुला राशि

2026 में तुला राशि वालों की जिंदगी में शुक्र और गुरु दोनों का असर बना रहेगा। अचानक शादी का प्रस्ताव मिल सकता है। प्रेम प्रसंगों को परिवार की मंजूरी मिलेगी। शादी के रास्ते में आने वाली रुकावटें दूर होंगी।

Read Also : साल के पहले दिन जरूर करें यह काम : 2026 में नहीं होगी कभी धन की कमी

मकर राशि

मकर राशि के जातकों की आमतौर पर थोड़ी देर से शादी होती है। साल 2026 में शनि का असर जिंदगी में संतुलन लाएगा। यह साल आपको ज्यादा परिपक्व बनाएगा जिसका असर रिश्तों पर भी पड़ेगा। शादी की बातें भी शुरू हो सकती हैं। खासकर जिन लोगों ने जीवन के 30 बसंत पार कर लिए हैं उनके हाथ पीले होने की संभावना ज्यादा है।

मीन राशि

मीन राशि के लोगों को 2026 में मानसिक शांति का अनुभव होगा। गुरु का असर आपकी जिंदगी में स्पष्टता लाएगी। आप यह भी समझेंगे कि आपको रिश्ते से क्या चाहिए। इस साल मीन राशि के लोगों को सही समय पर अपने लिए सही इंसान मिल सकता है।

Prev Article
सपने में दिखे ये 7 चीजें तो समझ लें, दूर होने वाली है हर परेशानी - होगी रुपयों की बरसात

Articles you may like: