महज 1 सप्ताह और! पुराने साल को अलविदा कहकर नए साल 2026 का स्वागत करने के लिए पूरी दुनिया तैयार है। ज्योतिषशास्त्र के मुताबिक साल 2026 को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। साल के शुरुआत में ही कई ग्रह एक के बाद एक अपना स्थान बदलने वाले हैं। इसकी वजह से कई शुभ और कुछ अशुभ संयोग भी बन रहे हैं। कहा जाता है कि साल का पहला दिन अगर अच्छा जाता है तो पूरा साल अच्छा जाता है।
ज्योतिषशास्त्र के मुताबिक साल के पहले दिन क्या किया जाए ताकि पूरे साल देवी लक्ष्मी की कृपा दृष्टि बनी रहे और साल भी अच्छा गुजरे? आइए जान लेते हैं -
1 जनवरी 2026 को करेंगे कौन सा काम?
- नए साल के पहले दिन ब्रह्म मुहूर्त या साल की शुरुआत के समय (रात 12 बजे) आंखें बंद करके प्रार्थना करें। इस दिन तुलसी के पौधे में पानी डाले और आर्थिक खुशहाली के लिए प्रार्थना करें।
- साल के पहले दिन दान करना खास तौर पर महत्वपूर्ण माना जाता है। इसलिए साल के पहले दिन दान करना न भूलें। यह काम ग्रहों की स्थिति को भी मजबूत करता है। इससे घर में सुख-शांति आती है। साल के पहले दिन अपनी क्षमता के अनुसार गरीबों को गर्म कपड़े, खाना या रुपए जरूर दान करें।
- घर को साफ रखना भी जरूरी है। साफ और अच्छी तरह सजा हुआ घर पॉजिटिव एनर्जी का स्रोत होता है। देवी लक्ष्मी को भी साफ-सफाई पसंद है। उन्हें गंदा, अस्त-व्यस्त माहौल पसंद नहीं है। इसलिए पहले दिन घर को अच्छी तरह साफ करें और गंगाजल छिड़क कर पवित्र करें। उसके बाद देवी लक्ष्मी का आह्वान करें। इससे पूरे साल आपके जीवन में धन का स्रोत बना रहेगा।
- अगर घर में लड्डू गोपाल हैं तो उन्हें नहीं भूलना चाहिए। साल के पहले दिन लड्डू गोपाल को नहलाकर नए कपड़े पहनाएं। उसके बाद उन्हें उनका पसंदीदा खाना खिलाएं। ऐसा करने से बुरी शक्तियां आपके पास नहीं फटकेंगी।
- नया साल की शुरुआत गुरुवार से हो रही है। साल 2026 को खुशहाल साल बनाने के लिए आप इस दिन अपने घर में तुलसी का पौधा लगा सकते हैं। तुलसी का पौधे में खुद देवी लक्ष्मी का वास माना जाता है। तुलसी को भगवान विष्णु को भी बहुत प्रिय माना जाता है। अगर साल के पहले दिन घर में तुलसी का पौधा लगाते हैं तो देवी की कृपा पूरे साल बनी रहती है।