सर्दियों के मौसम में पैरों की एड़ियों और होंठों का फटना तो आम बात है। कई बार होंठों की उचित देखभाल नहीं होने की वजह से होंठ इतने ज्यादा रुखे हो जाते हैं कि उन्हें फिर से कोमल और गुलाबी बनाने में कई दिनों की मेहनत लग जाती है। ऐसा कभी डिहाईड्रेशन, कड़ी धूप और रसायनिक उत्पादों के इस्तेमाल की वजह से भी होता है। होंठों के काले पड़ने की वजह भी यहीं होती हैं। इसलिए हर रात सोने से पहले यहां बताए जा रहे कुछ आसान टिप्स जरूर माने, जो आपके होंठों की नमी को वापस लौटाने के साथ ही उसके स्वाभाविक रंग को बनाए रखने में भी मदद करेंगे।
प्राकृतिक लिप बाम का इस्तेमाल
शिया बटर, कोको बटर, बादाम तेल या नारियल तेल से बने लिप बाम का ही इस्तेमाल करें। ये सभी सामग्रियां आपके होंठों की नमी को लौटाने के साथ ही उन्हें काला पड़ने से भी रोकती हैं। इसके साथ ही ऐसे उत्पादों से बचे जिसमें तेज सुगंध मिलायी गयी हो।
एलोवेरा जेल
होंठो को नर्म और मुलायम बनाए रखने के लिए एलोवेरा जेल लगा सकती हैं। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा होती है। सोने से पहले होंठों पर एलोवेरा जेल की पतली परत लगाएं। इससे होंठों का गहरा रंग भी धीरे-धीरे हल्का पड़ने लगेगा।
हल्का एक्फोलिएशन भी जरूरी
रात को सोने से पहले शहद में चीनी मिलाकर उसे होंठों पर हल्के हाथों से रगड़े। इससे होंठों पर जमी मृत कोशिकाएं भी दूर हो जाएंगी और लिप ट्रिटमेंट भी गहराई तक पहुंच सकेगा। लेकिन ध्यान दें, इसे सप्ताह में 1-2 दिन ही रात को सोने से पहले लगाएं और होंठों को ज्यादा बिल्कुल न मले। इसके बाद अच्छा सा लिप बाम जरूर लगाएं।
लिप मास्क भी लगा सकती हैं
होंठों के कालेपन को दूर करने के लिए लिप मास्क लगा सकती हैं -
- दूध में हल्की मिलाकर उसका एक पेस्ट तैयार करें। इसे नियमित रूप लिप मास्क की तरह लगाने से होंठों का कालापन दूर हो जाता है।
- गुलाब की ताजा पंखुड़ियों को शहद के साथ मिलकर एक ओवरनाइट मास्क भी बना सकती हैं। इससे होंठ गहराई से मॉइश्चराइज होते हैं और स्वाभाविक रूप से गुलाबी बन जाते हैं।