पिछले कुछ समय से भारतीय क्रिकेट टीम के कैप्टन कुल महेंद्र सिंह के सन्यास की खबरें अक्सर फैलती रहती है। क्या आखिरकार माही ने सन्यास लेने का फैसला ले लिया है? क्या IPL के अगले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की पीली जर्सी में नजर नहीं आने वाले हैं धोनी? हाल ही में CSK के CEO काशी विश्वनाथन ने इस बारे में महत्वपूर्ण खुलासा किया है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि महेंद्र सिंह धोनी के रिटायरमेंट प्लान क्या है?
आइए इस बारे में जान लेते हैं -
क्या धोनी लेने वाले हैं सन्यास?
हाल ही में Provoke Lifestyle मैगजिन में अपने नाती नोआ के साथ हुई बातचीत के दौरान CSK के CEO ने जो बताया वह निश्चित रूप से धोनी ब्रिगेड के लिए राहत की बात है। इस बातचीत के दौरान उन्होंने बताया, 'IPL के आगामी सीजन में धोनी रिटायर नहीं होने वाले हैं।' यानी साल 2026 के IPL में महेंद्र सिंह धोनी अपने चिरपरिचित अंदाज में क्रिकेट के मैदान में नजर आने वाले हैं।
क्या है धोनी का रिटायरमेंट प्लान?
मैग्जिन से हुई बातचीत के दौरान जब काशी विश्वनाथन से महेंद्र सिंह धोनी के रिटायरमेंट प्लान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इसका मुस्कुराते हुए जवाब दिया। विश्वनाथन ने कहा, 'उससे (धोनी से) बात करके इस बारे में बताऊंगा।' साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि महेंद्र सिंह धोनी को सन्यास लेने की जल्दी बिल्कुल भी नहीं है।
गौरतलब है कि इस साल IPL में CSK का प्रदर्शन निराशाजनक ही रहा। IPL पांच बार की चैंपियन टीम साल 2025 के पूरे टूर्नामेंट के दौरान 14 में से सिर्फ 4 मैच ही जीत सकी थी। ऐसा टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार हुआ जब अंक तालिका में यह टीम सबसे निचले पायदान पर रही।
वहीं बात अगर एमएस धोनी की करें तो उनके नेतृत्व में CSK आईपीएल की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में से एक बन गई है। उन्होंने अब तक 5 आईपीएल खिताब जीते हैं - 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023। और लगभग हर सीजन के प्लेऑफ में यह टीम पहुंची है। धोनी ने हाल ही में एक कार्यक्रम में अपने भविष्य की योजनाओं के बारे में खुलकर बात की थी। उन्होंने हर्ष भोगले को दिए एक इंटरव्यू में कहा था, 'यह निर्भर करता है। मैं फिर से कहूंगा - मेरे पास फैसला करने के लिए चार-पांच महीने हैं।'
माही ने आगे कहा था कि क्या करना है, यह तय करने की कोई जल्दबाजी नहीं है। मैं यह नहीं कह रहा कि मैं खत्म हो गया हूं, न ही मैं यह कह रहा हूं कि मैं वापस आ रहा हूं। मेरे पास समय की विलासिता है और जब मेरे पास यह है तो मुझे सोचने का मौका भी मिलेगा। हर साल आपको 15 प्रतिशत अधिक काम करना होता है। आपको अपने शरीर को फिट रखना होता है, मत भूलिए - यह शीर्ष स्तर का क्रिकेट है। यह पेशेवर क्रिकेट है जहां आपको अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होता है।