जिस खेल को सबसे ज्यादा पसंद करते थे, वहीं खेलते हुए जिन्दगी की आखिरी सांसे ली। मेघालय के लोकसभा सांसद डॉ. रिकी एन्ड्रू जे. सिंकन (Dr. Ricky Andrew J. Syngkon) का फुटबॉल खेलते समय अचानक दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गयी।
गुरुवार की शाम को शिलॉन्ग के माओलाई माओयांग इलाके में दोस्तों के साथ फुटसॉल (घिरे हुए छोटे बंद जगह में फुटबॉल) खेल रहे थे। उसी समय अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ा। 54 वर्षीय सांसद मैदान में ही गिर पड़े।
उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि खेल के बीच अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और वह बेहोश होकर गिर पड़े। तुरंत उन्हें स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। बाद में डॉ. एच गर्डन रॉबर्ट्स अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।
रात 8.42 बजे उनकी मौत हो गयी। सिर्फ एक राजनैतिज्ञ ही नहीं बल्कि रिकी सिंकन मेघालय के एक प्रभावशाली व्यक्तित्व थे। नॉर्थ-इस्टर्न हिल यूनिवर्सिटी (NEHU) के अर्थशास्त्र के अध्यापक अचानक ही राजनीति में आ गए थे।
वॉयस ऑफ द पीपल पार्टी (VVP) के जनरल सेक्रेटरी के तौर पर वर्ष 2024 में उन्होंने लोकसभा चुनाव लड़ा था। उनके खिलाफ कांग्रेस के तीन बार के विजेता हेवीवेट सांसद विनसेंट एच पाला थे। उन्हें रिकॉर्ड 3.7 लाख वोट के अंतराल से हराकर उन्होंने ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। इसके बाद लोकसभा में मेघालय की ओर से उन्होंने खुद साबित किया था।
उनके अचानक देहांत से मेघालय समेत उत्तर-पूर्व भारत में शोक की लहर दौड़ गयी है। मुख्यमंत्री कनराड के सांग्मा से लेकर विरोधी पार्टी के वरिष्ठ नेता भी अस्पताल पहुंचे हैं। एक विनयी अध्यापक से लेकर लोकप्रिय नेता बनने का सफर इस प्रकार से अचानक रुक जाने से उनके समर्थक भी शोकस्तब्ध हो गए हैं। लोकसभा के वरिष्ठ नेताओं और उनके साथी सांसदों ने उनकी मौत पर शोक व्यक्त किया है।