🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

एपस्टिन फाइल को लेकर विवाद के बीच बिल गेट्स का नया फैसला, एआई समिट में नहीं देंगे भाषण

हाल ही में बिल गेट्स पर अमेरिका के यौन अपराधी जेफ्री एपस्टिन के साथ संबंध रखने के आरोप लगे हैं।

By तुहिना मंडल, Posted by डॉ.अभिज्ञात

Feb 19, 2026 12:55 IST

नयी दिल्लीः पहले से ही संशय बना हुआ था। आखिरकार नई दिल्ली में आयोजित कृत्रिम बुद्धिमत्ता शिखर सम्मेलन में वक्ता के रूप में माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स की अनुपस्थिति की आधिकारिक घोषणा कर दी गई। गुरुवार को यह जानकारी गेट्स फाउंडेशन की ओर से दी गई। इस सम्मेलन के चौथे दिन उन्हें संबोधित करना था।

गेट्स फाउंडेशन के बयान में कहा गया, “विचार-विमर्श के बाद और यह सुनिश्चित करने के लिए कि एआई समिट के मुख्य विषय से ध्यान न भटके, इसलिए गेट्स भाषण नहीं देंगे। उनकी जगह गेट्स फाउंडेशन का प्रतिनिधित्व अंकुर बोरा करेंगे, जो संगठन के अफ्रीका और भारत कार्यालयों के अध्यक्ष हैं।” फाउंडेशन की ओर से यह भी दावा किया गया कि विकास के लक्ष्य को आगे बढ़ाने के लिए वे भविष्य में भारत के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हाल ही में बिल गेट्स और अमेरिका के यौन अपराधी जेफ्री एपस्टिन के बीच संबंधों की गहराई को लेकर आरोप लगाए गए हैं। हालांकि, उन पर एपस्टिन के साथ किसी आपराधिक गतिविधि में शामिल होने का कोई आरोप नहीं है। लेकिन यदि वे सार्वजनिक रूप से सामने आते तो उन्हें इस मुद्दे पर सवालों का सामना करना पड़ता। जानकारों के अनुसार संभवतः इसी कारण दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक बिल गेट्स ने इस सम्मेलन से दूरी बनाई।

यह अटकलें काफी पहले से लगाई जा रही थीं कि बिल गेट्स एआई समिट में शामिल नहीं होंगे। हालांकि बाद में बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन ने इन अटकलों को खारिज कर दिया था। लेकिन गुरुवार को स्थिति ने पूरी तरह यू-टर्न ले लिया।

Prev Article
वैश्विक कूटनीति का केंद्र बना AI समिट, मोदी ने कई देशों के नेताओं से रणनीतिक सहयोग पर की वार्ताएं
Next Article
फुटबॉल खेलते वक्त अचानक पड़ा दिल का दौरा, शिलॉन्ग के सांसद ने मैदान में ही तोड़ा दम

Articles you may like: