विश्व कप फाइनल मानों भारतीयों के लिए रिकॉर्ड बनाने का मुकाबला बन गया हो। स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने कई रिकॉर्ड बनाए हैं। इसके साथ ही भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी इस सूची में अपना नाम जोड़ लिया है। उन्होंने महिला विश्व कप फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 29 गेंदों पर 20 रन बनाकर एक नया रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज बेलिंडा क्लार्क को पीछे छोड़ दिया है।
डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में हरमनप्रीत कौर ने दीप्ति शर्मा के साथ अर्धशतकीय साझेदारी की। यह साझेदारी भारत के लिए अहम समय पर संजीवनी साबित हुई। हरमनप्रीत 29 गेंदों पर 20 रन बनाकर लौटीं। इस तरह उन्होंने एक रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने ICC नॉकआउट मैच की चार पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाए। एक ICC नॉकआउट मैच में उनके रन 331 रहे। उनके नाम पर एक शतक और दो अर्धशतक के साथ ही औसत 110.33 का है।
नॉकआउट में उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ थी। उस समय वह 171 रनों पर नाबाद रही थीं। इस विश्व कप में उन्होंने उसी टीम के खिलाफ 88 गेंदों पर 89 रन बनाए थे। उन्होंने जेमिमा रोड्रिग्ज के साथ 167 रनों की साझेदारी की।
हरमनप्रीत के बाद इस सूची में बेलिंडा का नाम है। उन्होंने 330 रन बनाए हैं। उनके नाम चार अर्धशतक हैं। उनका सर्वोच्च रन 91 रन है। मौजूदा विश्व कप में हरमनप्रीत के रन 260 हैं। उन्होंने ये रन 8 पारियों में बनाए हैं। उनका औसत 32.50 है। उनका सर्वश्रेष्ठ रन 89 रन है।