पुरुष और महिला क्रिकेट में समान वेतन की मांग लंबे समय से चली आ रही है। हालांकि कई क्रिकेट बोर्ड इस मांग को मान चुके हैं, लेकिन विश्व क्रिकेट में अभी तक ऐसा नहीं हुआ है। लेकिन ICC ने विश्व कप की पुरस्कार राशि में पुरुष और महिला क्रिकेट में समानता ला दी है। भारत को विश्व कप जीतने पर कितनी धनराशि मिली? और दक्षिण अफ्रीका को उपविजेता रहने पर कितनी धनराशि मिली? आइए जान लेते हैं।
विश्व कप चैम्पियन बनकर भारत को ₹39 करोड़ मिले। यह आंकड़ा पिछले विश्व कप से लगभग 239 प्रतिशत ज्यादा है। वहीं उपविजेता रही दक्षिण अफ्रीका की टीम को ₹20 करोड़ मिले। जो 2022 की तुलना में 273 प्रतिशत ज्यादा है। पिछली बार उपविजेता बनने पर इंग्लैंड की टीम को ₹5 करोड़ मिले थे।
सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दोनों टीमों - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड को ₹9.3 करोड़ मिले। जो पिछले विश्व कप में ₹2.5 करोड़ था। कुल मिलाकर इस बार पुरस्कार राशि ₹116 करोड़ है जो पिछली बार ₹29 करोड़ थी।
इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली प्रत्येक टीम को ₹2 करोड़ दिए जाएंगे। 5वें और छठे स्थान पर रहने वाली टीमों को ₹5.8 करोड़ मिलेंगे। 7वें स्थान पर रहने वाली टीम को ₹2.3 करोड़ मिलेंगे। ग्रुप चरण जीतने पर प्रत्येक टीम को ₹28 लाख मिलेंगे।
2024 महिला टी20 विश्व कप के दौरान पुरस्कार राशि में बदलाव किया गया था। इस बार भी ऐसा ही देखने को मिला। BCCI ने कहा था कि चैंपियनशिप जीतने पर भारतीय टीम को ₹125 करोड़ मिलेंगे। विश्व कप जीतने पर पुरुष क्रिकेट टीम को ₹123 करोड़ मिले थे जबकि महिलाओं को ₹125 करोड़ मिले। उन्हें यह धनराशि चैंपियन बनने के साथ बोनस के रूप में मिली।