रविवार को कोलकाता मेट्रो के ब्लू और ग्रीन लाइन पर विशेष सेवाएं प्रदान की जाएगी। 14 दिसंबर (रविवार) को राज्य में SET (स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट) का आयोजन किया जा रहा है। इस वजह से कोलकाता मेट्रो ने एग्जाम स्पेशन मेट्रो सेवाओं की घोषणा की है ताकि अभ्यर्थियों को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े और निर्धारित समय पर वे परीक्षा केंद्र पहुंच सकें।
14वां SET का आयोजन 14 दिसंबर को किया जा रहा है। आमतौर पर रविवार को मेट्रो सेवाएं सप्ताह के दूसरे दिनों की तुलना में देर से शुरू होती है। लेकिन SET की वजह से इस रविवार को मेट्रो सेवाएं सुबह 7 बजे से ही शुरू होगी। कोलकाता मेट्रो सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ब्लू और ग्रीन दोनों लाइन के मामले में यही फैसला लिया गया है।
रविवार को सुबह 7 बजे से 8 बजे के बीच मेट्रो सेवाएं 20 मिनट के अंतराल पर चलेगी। वहीं सुबह 8 बजे से 9 बजे के बीच 15 मिनट के अंतराल पर चलेगी। वहीं सुबह 9 बजे से दोनों लाइनों पर मेट्रो सेवाएं सामान्य रविवार की तरह ही उपलब्ध होगी।
बताया जाता है कि 14 दिसंबर को ब्लू लाइन पर 130 मेट्रो सेवाओं के स्थान पर 144 मेट्रो सेवाओं का संचालन किया जाएगा। वहीं ग्रीन लाइन पर 104 मेट्रो सेवाओं के बदले में 118 मेट्रो का ही संचालन किया जाएगा।
ब्लू लाइन मेट्रो :
ब्लू लाइन पर पहली मेट्रो दक्षिणेश्वर से सुबह 7 बजे खुलेगी। शहीद खुदीराम से पहली मेट्रो सुबह 7:03 बजे खुलेगी।
ग्रीन लाइन मेट्रो :
ग्रीन लाइन पर पहली मेट्रो हावड़ा मैदान से सुबह 7 बजे रवाना होगी और सॉल्टलेक सेक्टर 5 से भी पहली मेट्रो सुबह 7 बजे खुलेगी।